Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अब कृष्णा सर्किट फेस-2 में 6 जिलों के 12 तीर्थ स्थलों पर खर्च होगा 100 करोड़ : प्रहलाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल ने गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र को दी कृष्णा सर्किट फेस-2 की सौगात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News(संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 07 Dec 2019

Last updated on: Dec 07, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया। इस श्रीकृष्णा सर्किट के फेस-1 वन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने अब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कृष्णा सर्किट फेस-2 के तहत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल, कैथल, जींद, मेवात ओर पानीपत जिलों के 12 तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 12 तीर्थो और पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण और विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को अंतर्राष्टय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र वासियों को कृष्णा सर्किट-2 की सौगात दी है। इस सौगात की घोषण केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा की उपस्थिति में की है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने कृष्णा सर्किट फेस-1 के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने के लिए सबसे पहले गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया। इसके बाद शेखचिल्ली मकबरा, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय और ब्रहमसरोवर का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने तमाम तीर्थ और पर्यटन स्थलों के इतिहास और विकास कार्यो के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की है। इतना ही नहीं केन्द्रीय मंत्री ने पैनोरमा और श्रीकृष्ण संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों, बच्चों से भी बातचीत कर इतिहास को जानने और देखने के लिए कहा है तथा शेखचिल्ली मकबरे और हर्षवर्धन टीले पर जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने के आदेश दिए है।केन्द्रीय मंत्री ने सीनेट हाल में कृष्णा सर्किट फेस-1 में किए गए कार्यो की पावर प्रेजेंटेशन देखने के बाद कहा कि प्रथम फेस में 97 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर, ब्रहमसरोवर, नरकरतारी और शहर के विकास कार्यो पर खर्च की जा रही है। इन तीर्थो पर लगभग कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को तेज गति से करने के आदेश दिए गए है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र को कृष्ण सर्किट फेस 2 की सौगात दी जा रही है। इस कृष्णा सर्किट फेस 2 में कुरुक्षेत्र के अमीन, पिहोवा, थानेसर, ज्योतिसर, अष्टïकोषी परिक्रमा, करनाल जिले के व्यास स्थली, कैथल जिले के गांव फरल के फल्गु तीर्थ, जींद जिले के रामहर्थ तीर्थ रामराय, सोमतीर्थ पिंडारा, सफीदों के सरपडामन तीर्थ, मेवात जिले के पांडव मन्दिर और पानीपत जिले के तरणतुक यक्ष सींक को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन तीर्थो पर कृष्णा सर्किट फेस 2 के तहत लगभग 100 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इन तीर्थो को विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही फेस 2के तहत कुरुक्षेत्र को बजट जारी कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि फेस 2 में कुरुक्षेत्र के तीर्थो पर लगभग 52 करोड, करनाल के तीर्थो पर लगभग 2 करोड, कैथल के तीर्थों पर 6 करोड 15 लाख, जींद के तीर्थो पर 19 करोड 50 लाख, पानीपत के तीर्थो पर 2 करोड 46 लाख, मेवात के पांडव मंदिर पर लगभग 2 करोड तीर्थो पर राशि खर्च की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत शीघ्र की केन्द्र की एक टीम कुरुक्षेत्र और अन्य जिलों का दौरा करके एक पूरी योजना तैयार करेगी ताकि तीर्थो को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाए। सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रयासों से कुरुक्षेत्र और हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों को एक सौगात मिली है, इससे कुरुक्षेत्र के तीर्थ विकसित हो पाएंगे। चेयरमैन रणधीर गोलन व विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कृष्ण सर्किट फेस 2 की सौगात अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मिली है, सरकार हर वर्ष महोत्सव पर कुरुक्षेत्र को कोई ना कोई सौगात दे रही है। इस क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के सदैव आभारी रहेंगे।केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से कुरुक्षेत्र ही नहीं 48 कोस के तीर्थो का विकास होगा और पर्यटन की संभावनाएं बढेंगी। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कृष्णा सर्किट फेस-1 में तीर्थो पर किए गए विकास कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए फेस 2 के तहत कुरुक्षेत्र को शामिल करने पर सरकार की प्रशंसा की है। इस मौके पर पर्यटन विभाग के अधिकारी दिलावर सिंह,  केडीबी के सदस्य उपेन्द्र सिंघल, सौरभ चौधरी, विजय नरूला, डीएसपी ममता सौदा, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD