Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रजिय़ा सुल्ताना दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ पंजाब रोडवेज़ की बसें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलाने सम्बन्धी करेंगे मुलाकात

परिवहन मंत्री ने कर्मचारी यूनियन को समयबद्ध सीनियरता और पदोन्नति का भरोसा दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2019

Last updated on: Nov 27, 2019, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री रजिय़ा सुल्ताना ने आज कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब रोडवेज़ की बसें चलाने के मामले को उठाएंगे जिसके लिए प्राईवेट बस ऑपरेटरों के दबाव में मंज़ूरी नहीं दी गई थी। इसके साथ ही पनबस के मौजूदा फ्लीट में नयी बसें शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है और वित्त विभाग से इस सम्बन्धी मंजूरी मिलने के साथ ही नयी बसें खरीद ली जाएंगी।यह बात परिवहन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने पंजाब रोडवेज़ कर्मचारी यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में मीटिंग के दौरान कही। कर्मचारी यूनियन ने मुद्दा उठाया कि पंजाब रोडवेज़ की बसों का प्रवेश सिफऱ् आई.एस.बी.टी., नयी दिल्ली तक ही है और प्राईवेट बस ऑपरेटरों के संकुचित हितों के दबाव अधीन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक यह बसें चलाने की आज्ञा नहीं दी गई थी। यह दावा किया गया कि दिल्ली सरकार का यह फ़ैसला पंजाब रोडवेज़ के राजस्व पर बुरा प्रभाव डाल रहा है क्योंकि हर-रोज़ सैंकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री प्राईवेट बसों के ज़रिये इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाते हैं। 

रजिय़ा सुल्ताना ने कहा कि वह इस सम्बन्धी पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं जिसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह श्री अरविन्द केजरीवाल को मिलने के लिए निजी तौर पर दिल्ली जाएंगे और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब रोडवेज़ की बसें चलाने की माँग सम्बन्धी मंजूरी के लिए उन पर दबाव डालेंगे।प्रतिनिधिमंडल द्वारा नयी बसों की खऱीद सम्बन्धी उठाई गई माँग के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि नयी बसों की खरीद सम्बन्धी प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के साथ ही पंजाब रोडवेज़ के मौजूदा फ्लीट में शामिल करने के लिए नयी बसों की खरीद कर ली जायेगी। मंत्री ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की इस माँग को भी स्वीकृत कर लिया कि पनबस की बस कजऱ् मुक्त होने के साथ ही उसको पंजाब रोडवेज़ के फ्लीट में शामिल कर लिया जायेगा।इसके साथ ही मंत्री ने कर्मचारी यूनियन को समयबद्ध सीनियरता और पदोन्नतियों का भरोसा भी दिलाया। यूनियन द्वारा पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की माँग के जवाब में श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने कहा कि इस सम्बन्धी फ़ैसला पंजाब सरकार द्वारा लिया जायेगा।मीटिंग में अन्यों के अलावा राज्य परिवहन विभाग के डायरैक्टर श्री भुपिन्दर सिंह, परिवहन मंत्री, पंजाब के ओ.एस.डी. श्री दलजीत सिंह और कनवीनर श्री मंगत ख़ान के नेतृत्व अधीन पंजाब रोडवेज़ कर्मचारी यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD