Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गांधियन चैलेंज के विजेताओं की घोषणा की गई, 30 बच्‍चे पुरस्‍कृ‍त

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 19 Nov 2019

Last updated on: Nov 19, 2019, 00:00 IST

यूनिसेफ और माई गॉव की सहायता से नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने आज गांधियन चैलेंज के शीर्ष 30 विजेताओं की घोषणा की, जिसे महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती की स्‍मृति में आयोजित किया गया था।गांधियन चैलेंज में वैश्विक तपन, बढ़ती हिंसा एवं असहिष्‍णुता आदि जैसी विश्‍व की नई चुनौतियों के संदर्भ में गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित समाधानों पर प्रश्‍न पूछे गए थे। छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों से दो श्रेणियों – कला एवं नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के तहत प्रविष्टियां मांगी गई थीं। विजेताओं की सूची देखने के लिए https://blog.mygov.in/the-gandhian-challenge-winners-announced-accolades-for-30-children/    पर क्लिक करें।इसमें 300 से अधिक बच्‍चों तथा लगभग 3,000 अटल टिंकरिंग लैब स्‍कूलों के साथ-साथ सामुदायिक स्‍कूलों ने हिस्‍सा लिया।महात्‍मा गांधी के सिद्धांतों को पढ़ने और समझने तथा विश्‍व की नई चुनौतियों के समाधान में उन्‍हें लागू करने के लिए प्रोत्‍साहित करना इस चैलेंज का लक्ष्‍य था। छात्रों के कुछ नवाचारों में एक ऐसा कम लागत वाला उपकरण का डिजाइन शामिल था, जो बंद सीवेज पाइपों को साफ करने में मददगार है और इससे सीवेज कामगारों के काम में आसानी होगी। अन्‍य प्र‍विष्टियों में बुजुर्ग माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की देखभाल के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान का इस्‍तेमाल करना शामिल है। एक मोबाइल एप्‍प के माध्‍यम से दूरस्‍थ स्‍थान से यह जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है।

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक श्री आर. रामानन ने कहा कि कला, विज्ञान अथवा प्रौद्योगिकी के प्रत्‍येक छात्र के लिए सृजनशीलता एवं नवीन सोच उत्‍पन्‍न करने के लिए गांधियन चैलेंज आयोजित किया गया था। इस चैजेंज ने यह साबित किया कि बच्‍चे अपने आस-पास की पीड़ा एवं समस्‍याओं के प्रति अत्‍यंत संवेदनशील हैं और वे इन समस्‍याओं का नवीन समाधान निकालने के बारे में चिंतन करते हैं।इस चैलेंज को बाल अधिकार सम्‍मेलन (सीआरसी) की 30वीं वर्षगांठ के वैश्विक आयोजन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 20 नवम्‍बर, 1989 को, विश्‍व भर के नेता एकत्रित हुए थे और बचपन पर आधारित एक अंतर्राष्‍ट्रीय समझौते – सीआरसी को लागू किया था। इससे बच्‍चों के जीवन में सुधार लाने में मदद मिली है। प्रत्‍येक वर्ष 20 नवम्‍बर को विश्‍व बाल दिवस मनाया जाता है।विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए, माई गॉव के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि चारों ओर से बच्‍चों के अत्‍यधिक प्रत्‍युत्‍तर से यह साबित होता है कि समाज में गांधीवादी मूल्‍यों के लिए प्रतिबद्धता कायम है।श्री अभिषेक सिंह ने गांधियन चैलेंज अभियान के लिए अटल नवाचार मिशन और यूनिसेफ को धन्‍यवाद दिया।एआईएम के मिशन निदेशक, भारत में यूनिसेफ के प्रतिनिधि और माई गॉव के सीईओ द्वारा इस चैलेंज के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

 

Tags: NITI Aayog

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD