Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

साध्वी निरंजन ज्योति ने ‘ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के सामाजिक कामकाज पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का उद्घाटन किया

साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए सामाजिक कामकाज दिशा-निर्देश जारी किए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2019

Last updated on: Nov 13, 2019, 00:00 IST

सभी सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, भागीदारी और उत्तरदायित्व के जरिए सुशासन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता के अनुपालन में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपनी प्रमुख योजनाओं के सामाजिक कामकाज और उनके प्रभाव का आकलन करने का फैसला किया है। इस सम्बंध में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज नई दिल्ली में ‘ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के सामाजिक कामकाज पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए सामाजिक कामकाज दिशा-निर्देश जारी किए।ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने देश भर में ग्रामीण विकास योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल इंजीनियरिंग के युग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरी पारदर्शिता के साथ काम किए जाने पर बल देते हैं। उन्होंने संगोष्ठी को ‘सागर मंथन’ से जोड़ते हुए कहा कि संगोष्ठी से योजनाओं को कारगर तरीके से शुरू करने और उनके सामाजिक सरोकारों का जायजा लेने में मदद मिलेगी।ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं को चलाने में कई राज्य बढ़िया काम कर रहे हैं, जो प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां ग्रामीण भारत के लोगों ने अर्जित की हैं।इस दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान ने किया है। संगोष्ठी विज्ञान भवन में 13 से 14 नवंबर, 2019 तक चलेगी। उद्घाटन में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।संगोष्ठी के दौरान योजनाओं के सामाजिक सरोकारों और योजनाओं के कामकाज की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विषयों, निधियों, कार्रवाइयों की भी समीक्षा की जाएगी।

 

Tags: Niranjan Jyoti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD