Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

कश्मीर की मूर्त, अमूर्त विरासत का कोई समानांतर नहीं-निरुपमा कोटरु

केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कश्मीरियों को अच्छे साहित्य के उत्साही पाठक बताया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Nov 2019

Last updated on: Nov 12, 2019, 00:00 IST

कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए, संस्कृति मंत्रालय कीं केंद्रीय संयुक्त सचिव निरुपमा कोटरु ने आज कहा कि क्षेत्र की मूर्त और अमूर्त विरासत का कोई समानांतर नहीं है।उन्होंने कहा कि मूर्त विरासत को संरक्षित करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है, जिसमें कब्रों, पुराने घरों, सदियों पुरानी इमारतों, संग्रहालयों में कलाकृतियां, साथ ही संगीत, साहित्य, पेंटिंग और अन्य सहित मूर्त विरासत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह इस नेक काम में मदद करने से ज्यादा खुश होंगी।संयुक्त सचिव ने यह बात जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी द्वारा जेकेएएसीएल के सेमिनार हॉल, लाल मंडी में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में कही। समारोह अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था।समारोह के दौरान जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी के सचिव मुनीर-उल-इस्लाम, निदेशक नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम समरेंद्र कुमार, (उर्दू), जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी के चीफ एडिटर एम. अशरफ टाक मौजूद थे।इस अवसर पर बोलते हुए, कोटरु ने कहा कि कश्मीर के लोग उत्साही पाठक हैं और हमेशा अच्छी चीजें पढ़ना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोक कथाएँ इतनी समृद्ध हैं कि दुनिया के लोग उन्हें बहुत प्रशंसा के साथ पढ़ते हैं।संयुक्त सचिव ने कहा कि घाटी की समृद्ध परंपरा और संस्कृति है, जो विश्वव्यापी है। उन्होंने कहा कि यहां के लेखकों और कवियों ने अपने प्रेम और भावनाओं को इतनी खूबसूरती से व्यक्त किया है कि उनका काम लाखों लोगों को प्रेरित करता है। एक सराहनीय कार्य करने के लिए अकादमी की प्रशंसा करते हुए, कोटरु ने कहा कि अकादमी लगातार विभिन्न पत्रिकाओं, उच्च गुणवत्ता के अनुवाद कार्यों और अन्य स्वदेशी भाषाओं में अन्य पुस्तकों को लाने में सराहनीय काम कर रही है, जिसमें कश्मीरी, गोजरी, पहाडी, डोगरी, उर्दू शामिल हैं जिससे वहां कला और परंपरा की झलक मिलती है।इससे पहले, संयुक्त सचिव ने अलग-अलग भाशाओं और अनुवादों में विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया।इसके उपरांत, केंद्रीय संयुक्त सचिव कोटरु ने अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग का भी दौरा किया जहां उन्हें मुनीर-उल-इस्लाम, जो इस विभाग के निदेशक भी हैं, द्वारा पुराने और नए संग्रहालय की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्हंे विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराते हुए, निदेशक ने संयुक्त सचिव के साथ विभाग के संबंध में भविष्य की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

 

Tags: JK Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD