Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

एलपीयू के लॉ के विद्यार्थियों ने सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने के प्रति लिया संकल्प

अवसर था लॉ विभाग में 'इंटेग्रिटी-ए वे ऑफ लाईफ विषय पर महत्वपूर्ण लैक्चर का

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालन्धर , 02 Nov 2019

Last updated on: Nov 02, 2019, 00:00 IST

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने अपने कई सौ विद्यार्थियों के लिए 'इंटेग्रिटी-ए वे ऑफ लाईफ विषय पर महत्वपूर्ण लैक्चर का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण विषय के लिए रिसोर्स पर्सन रहे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के इकोनॉमिक ऑफैंसिज विंग के एसएसपी गौतम सिंघल। इस अवसर पर कानून के विद्यार्थियों को पब्लिक सरवैंटस के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए अधिकारी क्या-क्या तरीके अपना रहे हैं। इस संदर्भ में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से भ्रष्टाचार के तरीकों पर गहन चर्चा की। सत्र की समाप्ति से पहले विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। इससे पहले लॉ स्कूल की हैड डॉ मीनू ने विशिष्ट पुलिस अधिकारी का स्कूल में भाव-भीना स्वागत किया।वास्तव में हाल ही में सैंट्रल विजिलैंस कमीशन ने विजिलैंस सप्ताह मनाया जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों और विद्यार्थियों को शिक्षित करना था कि विजिलैंस ब्यूरो पब्लिक ऑफिसिस में किस प्रकार भ्रष्टाचार की रोकथाम कर रहा है। इस आयोजन का लक्ष्य यह भी था कि लोगों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे ऐसे अवसरों पर आगे आएं और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध विजिलैंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाएं।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक (एलएसई) से पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री प्राप्त करने वाले एसएसपी सिंघल ने सांझा किया-मेरी रुचि पुलिस के कार्यों में मानव अधिकारों को प्रोत्साहित करना है। भारत में पुलिस व पब्लिक में जो आमना-सामना होता है वह अच्छा नहीं नजर आता। प्रोफैशनल लैवल पर गलत प्रदर्शन तथा शक्ति का दुरुपयोग ही मुख्य कारण है जिससे पुलिस की छवि धूमिल नजर आती है, चाहे यह शिकायत दर्ज कराने को लेकर हो, महिलाओं सहित शक्की लोगों से पूछताछ हो, कैद के दौरान हिंसा हो या फिर कानून व्यवस्था को संचालित करने के प्रति अत्याधिक बल प्रयोग हो। भारत में अभी भी आम आदमी पुलिस में एक मानवीय चेहरा देखने की चाहत में है और अपनी समस्याओं के प्रति भरपूर न्याय की आशा रखता है। सरकार का कोई भी विभाग पब्लिक से इतना रू-ब-रू नहीं होता जितनी कि पुलिस होती है इसलिए पुलिस को समुदाय की जरूरतों तथा नागरिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।पूर्व में यूनाईटिड नेशंस पुलिस अधिकारी के  तौर पर विभिन्न देशों में विशेष मिशन के अधिकारी रहे श्री सिंघल वर्तमान में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार वाले केसों का निरीक्षण कर रहे हैं जो कि अनैतिक वित्तीय लाभ प्राप्त कर रहे हैं और अपनी आय को अवांछित तरीके से बढ़ा रहे हैं। 

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD