Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मध्‍यप्रदेश के रीवा में आयोजित छह दिवसीय राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव-2019 का भव्‍य समापन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रीवा (मध्‍यप्रदेश) , 21 Oct 2019

Last updated on: Oct 21, 2019, 00:00 IST

मध्‍यप्रदेश के रीवा में आयोजित छह दिवसीय राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव का आज यहां केन्‍द्रीय संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में रंगारंग समापन हो गया। श्री पटेल ने एक छोटे से स्‍थान पर युवाओं और बुजुर्गों सबके लिए एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की अवधारणा के तहत पूरे देश की सांस्‍कृतिक झलक तथा विभिन्‍न व्‍यंजन, लोक नृत्‍य, मनोरंजन और तरह तरह के उत्‍पाद प्रदर्शित करने के लिए मंत्रालय और स्‍थानीय आयोजकों के अनवरत प्रयासों की सराहना की।भव्‍य रंगारंग समापन समारोह में बड़ी संख्‍या में लोगों ने हिस्‍सा लिया। महोत्‍सव की शुरुआत जबलपुर के गोल बाजार इलाके से हुई थी जहां स्‍थानीय हस्‍तशिल्‍प तथा विभिन्‍न कलाओं के साथ ही तरह तरह के पारंपरिक व्‍यजनों के स्‍टॉल भी लगाए गए थे।महोत्‍सव के समापन मौके पर रीवा में बड़ी संख्‍या में लोग जुटे। समापन समारोह में स्‍थानीय विधायक,गणमान्‍य लोग तथा मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद थे।कई जाने माने कलाकारों ने इस दौरान अपनी प्रस्‍तुतियां दीं। सुषमा शुक्‍ला और उनके समूह ने मध्‍यप्रदेश का पारंपरिक बघेली लोक गीत प्रस्‍तुत किया। दस जाने माने कवियों ने अपनी शेरो शायरी से समां बांधा।  जानी मानी कथक नृत्‍यांगना सुश्री आरुषी निशंक ने भी अपनी खूबसूरत प्रस्‍तुति दी। जाने माने नृत्‍य निर्देशक डॉ प्रसन्‍ना गोगोई ने 400 कलाकारों के साथकई राज्‍यों के पांरपरिक नृत्‍य प्रस्‍तुत किए। इस दौरान राजस्‍थान, ओडिशा, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक के दस्‍तकारों और शिल्‍पकारों ने अपने उत्‍पाद प्रदर्शित किए।छह दिवसीय इस महोत्‍सव के दौरान भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत की झलक पेश की गई।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD