सलाहकार के विजय कुमार ने 42वीं स्टेट लेवल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की टीमों को हरी झंडी दिखाई
5 Dariya News
5 Dariya News
जम्मू , 16 Oct 2019
Last updated on: Oct 16, 2019, 00:00 IST
राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने आज जम्मू में 42वीं जम्मू व कश्मीर स्टेट लेवल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए अधिकारियों के साथ कश्मीर संभाग के टेबल टेनिस खिलाडियों की टीम को हरी झंडी दिखाई।युवा सेवा एवं खेल सचिव सरमद हफीज, जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिशद के सचिव डॉ नसीम चौधरी, जम्मू व कश्मीर टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन के अजय शर्मा तथा जेकेएसएससी के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।स्टेट लेवल चैम्पियनशिप 18 से 22 अक्तूबर तक जम्मू में आयोजित होगी जिसमें सभी जिलों की टीमें भाग ले रही है।इस अवसर पर सलाहकार ने खिलाडियों के साथ बातचीत करते हुए उनकी मांगों को सुना और जेकेएसएससी के सचिव से इन पर विचार करने के लिए कहा। सलाहकार ने भाग लेने वाले खिलाडियों को स्पोर्टस किट भी दिये। उन्होंने जेकेएसएसी से खिलाडियों को प्रतियोगिता के दौरान सभी संभव सहायता देने के लिए कहा।सलाहकार ने खेलों को बढावा देने के लिए जेकेएसएससी की चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जम्मू व कश्मीर में खेल ढांचे के उन्नयन हेतु ली गई परियोजनाओं मे तेजी लाने के लिए कहा।