Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

हिमाचल को फिल्म उद्योग का श्रेष्ठ गंतव्य बनाने के प्रयास जारीः संजय कुंडू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 09 Oct 2019

Last updated on: Oct 09, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को फिल्म उद्योग का पसंदीदा गंतव्य स्थल बनाने के लिए प्रयासरत है जिससे प्रदेश में पर्यटन को व्यापक बढ़ावा देने में मद्द मिलेगी। श्री कुंडू आज यहां उनसे प्रदेश की फिल्म नीति के सम्बन्ध में बातचीत करने आए भारत के फिल्म निर्माता संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलमीत मक्कड़ से चर्चा कर रहे थे।संजय कुंडू ने कहा कि राज्य सरकार ने जून, 2019 में नई फिल्म नीति बना दी है तथा इसमें प्रदेश के फिल्म निर्माताओं के लिए उनके आकर्षण रखे गए हैं।इस अवसर पर उप निदेशक (तकनीकी), सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने हिमाचल प्रदेश की फिल्म पालिसी की मुख्य विशेषताओं का ब्यौरा दिया। फिल्म उद्योग से सम्पर्क स्थापित करने के लिए सूचना एवं सम्पर्क विभाग के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र जल्द ही स्थापित किया जाएगा जिससे ई-मेल, वेबपेज, सोशल मीडिया द्वारा सम्पर्क किया जा सकेगा।कुलमीत मक्कड़ ने मुख्यमंत्री को वालीबुड फिल्म निर्माताओं तथा सिनेमाघर मालिकों (पीवीआर, आईनोक्स इत्यादि) से मिलने के लिए मुम्बई आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माताओं के साथ चर्चा कर सिनेमाघर मालिकों को राज्य में आधुनिक सिनेमाघर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करें। इसके अतिरिक्त फिल्म निर्माता राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए बुलाए जा सकते है। फिल्म निर्माताओं को फिल्म शूटिंग हेतु प्रदेश के अनछुए पर्यटक स्थलों जैसे चांशल, पौंग डैंम, बीड़ बिलिंग व जंजैहली इत्यादि के नाम सुझाए जा सकते हैं जो प्रदेश सरकार द्वारा ‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना के तहत पर्यटक हब के रूप में विकसित किए जा रहे हैं।श्री मक्कड़ ने कहा कि हिमाचल को इसके प्राकृतिक सुंदरता और सुहावने मौसम के चलते हालीवुड, नेटफ्लिक्स, अमेजान प्राईम तथा अन्य चैनलों को भी हिमाचल प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित करना चाहिए।उन्होंने प्रधान सचिव को बताया कि रमेश सिप्पी तथा सुभाष घई जैसे मशहूर फिल्म निर्माताओं ने मुम्बई में मीडिया तथा मनोरंजन शिक्षा केन्द्र स्थापित किए है जैसे रमेश सिप्पी द्वारा मुम्बई विश्वविद्यालय के सहयोग से रमेश सिप्पी अकेडमी आफ सिनेमा एण्ड एंटरटेनमेंट खोला गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि हिमाचल सरकार यहां के युवाओं के कौशल विकास के लिए इस तरह के संस्थान यहां स्थापित कर सकती है ताकि युवा फिल्म एवं मनोरंजन जगत में अपना केरियर बना सकें।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD