Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रलाह सिंह पटेल से की मुलाकात

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 07 Oct 2019

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार सायं नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन और संस्कृति प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान वैश्विक निवेशकों से मिलने और पर्यटन पर आयोजित होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने के लिए प्रहलाद सिंह पटेल को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य निवेशकों को आकर्षित करने और राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने नई परियोजनाओं में और तेजी से मंजूरी के लिए मंत्रालय से सहयोग के लिए अनुरोध किया।केन्द्रीय मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और आगामी परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने साहसिक पर्यटन को और मजबूत करने के लिए पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने का सुझाव दिया।मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD