Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

जय राम ठाकुर ने उपमण्डल कोटी के लिए 11.56 करोड़ की बहाव सिंचाई योजना की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने जुन्गा दशहरे को किया जिला स्तरीय मेला घोषित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के समान व संतुलित विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।यह बात जय राम ठाकुर ने जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दरभोग पंचायत के सेरी गांव को लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इसके उपरांत उन्होंने 11.56 करोड़ रुपये की लागत से उपमण्डल कोटी में निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखी। इस सिंचाई योजना से 11 पंचायतों की लगभग 524 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव, 2019 में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बहुमत पाकर एक रिकाॅर्ड स्थापित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए है जिसके कारण आज केन्द्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि यह नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से ही संभव कि आज भारत विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है जिनमें तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल आंतकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है बल्कि सर्जिटकल स्ट्राइक जैसे साहसिक कदम भी उठाए है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 महीनों में लिए गए निर्णयों से लोगों की आर्थिकी में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम को विपक्षी दलों द्वारा भी सराहा जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा घटाकर 80 से 70 वर्ष करने से लगभग 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1100 प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक वरदान साबित हुई है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के आरम्भ होने से देश के लोगों को उपचार करवाने के लिए पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 50 करोड़ लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाया जा चुका है इससे गरीब रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के लगभग 22 लाख लोगों को लाया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना सेे वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत लाने के लिए हिम केयर योजना का शुभारम्भ भी किया है।मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत इस क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना की घोषणा की। उन्होंने सेरी कटैया मझार से सतलाई सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, भराड़िया खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये, राजकीय मध्यामिक पाठशाला भराड़िया के लिए पांच लाख रुपये, सामुदायिक भवन जटोली के लिए पांच लाख और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणाएं की।उन्होंने शिमला में आयोजित होने वाले जुन्गा दशहरा मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा की।पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने क्षेत्र में बहाव सिंचाई योजना की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर फसल विविधिकरण से किसानों को लाभ होगा और उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा ने भी इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।भाजपा की स्थानीय नेता विजय ज्योति सेन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का भी आग्रह किया।पूर्व विधायक आर.डी. कश्यप, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर, नगर निगम शिमला के उप महापौर राकेश तथा उपायुक्त शिमला अमित कश्यप भी अन्य गणमान्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।   

 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD