सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में बतौर सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर सेवा निभा कर सेवा- मुक्त हुए गुरिन्दर कौर को आज विभाग द्वारा सेवा- मुक्ति पर विदाई पार्टी दी गई। श्रीमती गुरिन्दर कौर ने विभाग में 30 साल सेवाएं निभाने के उपरांत स्वैच्छा से सेवा- मुक्ति ली थी।आज यहां पंजाब भवन में हुए विदाई और सम्मान समारोह के दौरान विभाग के सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह द्वारा गुरिन्दर कौर को सम्मानित करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा की विभाग उनकी तरफ से निभाई गई सेवाओं को सदा याद करता रहेगा।इस मौके पर विभाग की अतिरिक्त डायरैक्टर डा. सेनू दुग्गल, डिप्टी डायरैक्टर डा. अजीत कंवल सिंह हमदर्द और श्री रणदीप सिंह आहलुवालिया ने संबोधन करते हुए गुरिन्दर कौर को ईमानदार, मेहनती, कार्यकुशल और सहज स्वभाव से काम करने वाली अधिकारी बताया। गुरिन्दर कौर ने संबोधन करते हुए विभाग द्वारा मिले सहयोग के लिए प्रत्येक का धन्यवाद किया। इस मौके पर सेवा- मुक्त अधिकारी के लडक़े राजिन्दर सिंह ने भी अपने विचार सांझे किये।मंच संचालन करते हुए लोक संपर्क अधिकारी नवदीप सिंह गिल ने बताया की गुरिन्दर कौर 1989 में बतौर ट्रांसलेटर भर्ती हुई थीं, उसके बाद आर्टिकल राईटर, ए.पी.आर.ओ. और पी.आर.ओ. के तौर पर सेवाएं निभाईं। इस दौरान वह विकास जागृती की डिप्टी एडीटर भी रही।इस मौके पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री पी.एस. कालड़ा और श्री कृष्ण लाल रत्तू समेत प्रेस सेक्शन के समूह अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।