Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

फिरोजपुर कैंट के लिए 9.50 करोड़ रुपए की राशि जारी, दो महीने में बनेंगी सारी सड़केः परमिंदर सिंह पिंकी

कहा, कैंटोनमेंट बोर्ड से चार साल से लंबित सर्विस टैक्स के सारे पैसे आखिरकार हुए जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

फिरोजपुर छावनी के लिए सरकार की तरफ से 9.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं, जोकि जल्द ही कैंट की सड़कें बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि फिरोजपुर कैंट से पिछले करीब चार साल का सर्विस टैक्स बकाया पड़ा हुआ था, जोकि अब जारी हो गया है। उन्होंने यह मसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह के समक्ष भी उठाया था, जिसके बाद सीएम ऑफिस की तरफ से कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को सर्विस टैक्स की अदायगी के लिए लिखा गया था। इसके बाद अब सर्विस टैक्स के 9.50 करोड़ रुपए जारी हो गए हैं। विधायक ने बताया कि इसकी पुष्टी प्रिंसिपल डायरेक्टर डिफेंस एस्टेट एससी कोशिक ने भी की है।विधायक पिंकी ने बताया कि यह पैसा फिरोजपुर छावनी की सड़कों पर खर्च होगा। जल्द ही फिरोजपुर कैंट की सड़कें बनाने का काम शुरू होगा और अगले दो महीने में सभी नई सड़कें बना दी जाएंगी। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि सभी नई बनने वाली सड़कों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। विधायक ने हुसैनीवाला जाने वाली बॉर्डर रोड पर लगाए जाने वाले 3 हजार अमलतास और जकारांडा के पौधों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस रोड पर पीले और नीले फूलों से अद्भुत छठा बिखरेगी और यह रोड इस इलाके में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगी। विधायक ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया और कहा कि जल्द ही सभी पौधे लगा दिए जाएंगे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD