Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिरोजपुर में 3800 वालंटियर्स ने लगातार 3 घंटे की सफाई, 39 वार्डों की 100 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों-गलियों में हुई सफाई

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने जिले में प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 02 Oct 2019

Last updated on: Oct 02, 2019, 00:00 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित स्वच्छता ही सेवा मुहिम फिरोजपुर में जन आंदोलन में तबदील होती दिखाई दी क्योंकि मुहिम के तहत महाश्रमदान के आह्वान पर शहर व छावनी के 39 वार्डों में 3800 वालंटियर्स ने लगातार साफ-सफाई करके एक नया रिकार्ड कायम किया। लोगों ने लगातार तीन घंटे सफाई करके शहर और कैंट से कुल 40 टन कूड़ा इकट्ठा किया, जिसमें करीब 18 टन प्लास्टिक वेस्ट था।इस मुहिम की सफलता पर बधाई देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने शहर के लोगों का आभार व्यक्त किया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर चली गई इस मुहिम में सिर्फ तीन घंटे में 39 वार्डों की 100 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों-गलियों में साफ-सफाई की गई है। उन्होंने लोगों को जज्बे को सलाम किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने शहर में प्लास्टिक कैरी बैग्स और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का ऐलान किया और नगर काउंसिल के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सफाई अभियान के बीच डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के साथ गोल्फ कार में सवार होकर शहर के दौरे पर निकले। दोनों ने रास्ते में रुक-रुक कर सफाई कर रहे वालंटियर्स से मुलाकात की, उनका आभार व्यक्त किया और इस मुहिम के तहत दिलो-जान से जुटने के लिए उनकी हौंसलावजाई भी की।डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने बताया कि मुहिम में 35 स्कूल, 4 कॉलेज और 40 समाज सेवी संगठनों और 55 सरकारी विभागों के वालंटियर्स ने हिस्सा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ये मुहिम इतना विकराल हो जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था मगर ये सब लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि फिरोजपुर शहर लगातार आगे बढ़ रहा है। यहां पार्कों, ग्रीनरी और साफ-सफाई को लेकर बहुत काम किया गया है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर शहर के लिए 20 नए गार्डन जिम पास हो गए हैं, जिसकी जानकारी डिप्टी कमिश्नर को चीफ सैक्रेटरी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मिली है। उन्होंने कहा कि इन सभी नए गार्डन जिम के आने से फिरोजपुर शहर की तस्वीर बदल जाएगी। इस मौके पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अशोक बहल, नगर काउंसिल ईओ चरणजीत शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky , Say no to Plastic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD