Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम में "सिंगल यूज प्लास्टिक" पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए : राव नरबीर सिंह

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 16:56 IST

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में "सिंगल यूज प्लास्टिक" पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। प्रमुख बाजारों में जांच अभियान चलाया जाए , जहां भी इस प्लास्टिक का अनधिकृत तौर पर प्रयोग करते हुए कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राव नरबीर सिंह आज यहां "हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड" के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहा जाता है , इसमें कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं जहां देश ही नहीं विदेशों के बड़े अधिकारी कार्य करते हैं। ऐसे में गुरुग्राम को प्रदूषण मुक्त रखना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वैसे तो आधिकारिक तौर पर हरियाणा में  "सिंगल यूज प्लास्टिक" पर प्रतिबंध है  लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के चलते अभी भी काफी दुकानदारों , शॉपिंग मॉल ,होटल , ढाबों समेत कई संस्थाओं द्वारा इसका धड़ल्ले से अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि  "सिंगल यूज प्लास्टिक" से बनने वाले "प्लास्टिक कैरी बैग" का निस्तारण नहीं होता है। इससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्लास्टिक से फैलने वाला प्रदूषण बहुत ही घातक होता है। राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए  कि गुरुग्राम में  "सिंगल यूज प्लास्टिक" के खिलाफ तेज मुहिम चलाई जाए और इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाये।

इस अवसर पर पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Say No To Plastic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD