Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईशा कालिया के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित शांति मार्च निकाला

कहा, पालीथिन मुक्त जिला बनाने में आगे आना ही महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Oct 2019

Last updated on: Oct 02, 2019, 00:00 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वें जन्म दिवस पर डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया के नेतृत्व में जहां शांति मार्च निकाला गया, वहीं उन्होंने एक बेहतरीन पहल करते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स को पालीथिन कैरी बैग मुक्त करने की घोषणा भी की।जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह  करवाया  गया, जिसके अंतर्गत सुबह 8 बजे शांति मार्च निकाला गया, जिसको डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया व वे स्वंय इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। शांति मार्च में एस.एस.पी. श्री गौरव गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, विभागों के प्रमुख व अलग-अलग स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों व खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।शांति मार्च को हरी झंडी देने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का देश को स्वतंत्र करवाने में बड़ा अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की शिक्षाओं पर चल कर रही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने गांधी जी के शांति व अहिंसा के सिद्धांत पर चलने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शा ी जी को भी उनके जन्म दिवस पर याद किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस दिवस पर सभी की ओर से प्रण किया जाए कि वे पालीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे, ताकि महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। उन्होंने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए एकजुटता से साझा प्रयास करने की जरु रत है। उन्होंने महात्मा गांधी जी के अच्छे स्वास्थ्य के सिद्धांत की बात करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

ईशा कालिया ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स को पालीथिन कैरी बैग से मुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि कांप्लेक्स में करीब 27 विभागों के करीब 700 अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से पालीथिन बैग का प्रयोग न करने का प्रण लिया गया है, जो कि प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स को पालीथिन कैरी बैग फ्री करने की उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति पालीथिन का प्रयोग न कर केवल ज्यूट बैग व वातावरण अनुकूल वनस्पति थैलों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स को पालीथिन कैरी बैग से मुक्त करने का यही उद्देश्य है कि शहर वासी अपने शहर को पालीथिन फ्री करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जन लहर बनने पर वह दिन दूर नहीं जब जिले को पालीथिन मुक्त घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी के साथ की जरु रत है व सामाजिक एकजुटता के साथ ही तंदुरु स्त समाज की सृजना की जा सकती है। शांति मार्च की शुरु आत जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स से शुरु  हो कर माहिलपुर अड्डा, शिमला पहाड़ी व सर्विस क्लब से होते हुए वापसी कांप्लेक्स में हुई। इस दौरानरु ट में आते पालीथिन को भी उठाया गया, ताकि पालीथिन का प्रयोग न करने का संदेश दिया जा सके। इस मौके पर ज्यूट बैग का विशेष तौर पर स्टाल भी लगाया गया। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, जिला खेल अधिकारी श्री अनुप कुमार, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम के अलावा अलग-अलग विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

 

Tags: Say no to Plastic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD