Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सूर्य कांत ने ए.डी.आर.सैंटर और कोर्ट कंपलैक्स का किया उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Sep 2019

Last updated on: Sep 21, 2019, 00:00 IST

आज ए.डी.आर.सैंटर लुधियाना और जि़ला कचहरी कंपलैक्स लुधियाना की नयी बिल्डिंग का उद्घाटन माननीय जस्टिस हेमंत गुप्ता, जज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और माननीय जस्टिस सूर्य कांत, जज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस मौके पर माननीय जस्टिस राजीव शर्मा, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस राकेश कुमार जैन, प्रशासनिक जज सैशंज़ डिवीजऩ लुधियाना-कम-कार्यकारी चेयरमैन, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, माननीय जस्टिस राजन गुप्ता, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस ललित बत्रा जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस एच.एस मदान, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, श्री गुरबीर सिंह माननीय जि़ला और सैशन जज लुधियाना, मैडम रुपिन्दरजीत चाहल, माननीय मैंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पंजाब द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की गई। इस मौके पर जि़ला लुधियाना के समूह अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज सहिबान सिविल जज (सीनियर /जूनियर डिवीजऩ) साहिबान, बार एसोसिएशन लुधियाना के मैंबर साहिबान, प्रशासनिक अधिकारी साहिबान, पुलिस अधिकारी साहिबान द्वारा विशेष तौर पर भाग लिया गया।इस मौके पर श्री गुरबीर सिंह माननीय जि़ला और सैशन जज-कम-चेयरमैन जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना द्वारा बताया गया कि जि़ला कचहरियाँ और ए.डी.आर. सैंटर की नयी बनी इस इमारत में कुल 13 न्यायिक अदालतें बनाई गई हैं जिसमें अत्याधुनिक सहूलतें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इस इमारत में एक कान्फ्ऱेंस हॉल, एक प्रशिक्षण कक्ष और रिकॉर्ड रूम भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस नयी बनी इमारत का कुल कवर्ड एरिया 1,54,611 स्क्वेयर फुट है। जिसमें कोर्टों और रैंपों का 1,31,775 स्क्वेयर फुट एरिया, बाग़बानी के लिए 11,583 स्क्वेयर फुट एरिया और आम जनता की एंटरी के लिए खुला एरिया 11,253 स्क्वेयर फुट एरिया शामिल है। इस कुल कवर्ड एरीए में से 81,523 स्क्वेयर फुट एरीए में ए.डी.आर. सैंटर बनाया गया है। इस इमारत के निर्माण पर 26.87 करोड़ रुपए की लागत आई है। जिसमें से 23.57 करोड़ का खर्चा इमारत के निर्माण पर और 3.30 करोड़ रुपए फर्नीचर पर ख़र्च हुआ है। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया गया। इस मौके पर दूसरों के अलावा सी.जे.ऐम.-कम-सचिव कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना श्री अशीष अब्रोल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री इकबाल सिंह संधू, एस.डी.एम. (पूर्वी) श्री अमरजीत सिंह बैंस उपस्थित थे।

 

Tags: Judiciary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD