Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

गांवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के साथ पक्का करने के लिए विभागीय नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे : तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा

जि़ला स्तर के अफ़सर हफ्ते में दो दिन फील्ड में जाकर विकास कामों की समीक्षा करेंगे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2019

Last updated on: Sep 18, 2019, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्य के गाँवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के द्वारा पक्का करने के लिए विभागीय और मनरेगा नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने यह फ़ैसला आज यहाँ पंजाब भवन में ग्रामीण विकास संबंधी मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप की मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा रखी गई इस माँग को स्वीकृत करते हुए किया।मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित नियमों में ज़रूरी संशोधन करने के लिए मसौदा तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ भी यह मामला विचारा जाये जिससे मनरेगा नियमों में भी अपेक्षित संशोधन करवाई जा सके।  स. बाजवा ने सदस्यों के एक और विचार के साथ सहमति जताते हुए कहा कि खुले पक्के नाले बनाने की जगह पर अंडरग्रांउड पाईपें डालने के लिए भी ज़रूरी तकनीकी संशोधन करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने की हिदायतें जारी की जिससे केंद्र से जल्द से जल्द मंजूरी ली जा सके।ग्रामीण विकास मंत्री ने इस मौके पर सख्त ताडऩा करते हुए कहा कि गाँवों में चल रहे विकास कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के मानक के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि कोई भी अधिकारी या ठेकेदार ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने कहा कि गाँवों में होते विकास कामों की समीक्षा करने के लिए हफ्ते में दो दिन जि़ला सचिव, डी.डी.पी.ओ और बी.डी.पी.ओ निजी तौर पर फील्ड के दौरे करें।इससे पहले विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सीमा जैन और संयुक्त विकास कमिश्नर श्रीमती तनू कश्यप ने मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप के आगे विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का लेखा- जोखा पेश किया। अधिकारियों ने विभाग द्वारा गाँवों के विकास के लिए चलाईं जा रही स्कीमों बारे भी जानकारी साझी की। इस मौके पर स. कुलजीत सिंह नागरा और स. कुशलजीत सिंह ढिल्लों (दोनों सलाहकार मुख्यमंत्री), श्री नत्थू राम, स. परमिन्दर सिंह पिंकी, श्रीमती सत्कार कौर और श्री दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Kuljit Singh Nagra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD