Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा ‘मालवा सरपंच डायरेक्टरी’ जारी

गोरा संधू द्वारा तैयार की गई है 7 जिलों के पंचों -सरपंचों की डायरैक्टरी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2019

Last updated on: Sep 18, 2019, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ पंजाब भवन में ’मालवा सरपंच डायरेक्टरी ’ को जारी करने की रस्म अदा की। इस डायरेक्टरी में मालवा के 7 जिलों के गाँवों के सरपंचों के नाम, पिता का नाम, तस्वीर, मोबाइल नंबर, विधानसभा हलका और पुलिस थानों बारे जानकारी दी गई है। यह डायरैक्टरी प्रसिद्ध समाज सेवी गोरा संधू खुर्द द्वारा तैयार की गई है।इस मौके पर स. तृप्त बाजवा ने ऐलान किया कि जल्द ही ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से राज्य के जि़ला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों की ऑनलाइन डायरैक्टरी विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी। इस सम्बन्धी उन्होंने मौके पर ही विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायतें जारी की।ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा ने गोरा संधू को बधाई देते हुए कहा कि यह गाँवों की पंचायतों को जोडऩे के लिए बहुत बढिय़ा प्रयास है। उन्होंने साथ ही इस डायरेक्टरी के अगले अंक में पूरे पंजाब के सरपंचों के विवरण इकठ्ठा करके छापने के लिए भी गोरा संधू और उसके साथियों को प्रोत्साहित किया।डायरेक्टरी के संपादक स. गोरा संधू खुर्द ने बताया कि इस डायरैक्टरी में पंजाब के मालवा क्षेत्र के 7 जिलों संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मोगा और मानसा जिलों के सरपंचों के विवरण फोटो समेत दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह डायरैक्टरी 7 जिलों के गाँवों को आपस में जोडऩे का काम करेगी और किसी भी समय ज़रूरत पडऩे पर कोई भी सरपंच इस डायरैक्टरी की मदद से किसी के साथ भी आसानी से संपर्क कर सकेगा।इस मौके पर स. कुलजीत सिंह नागरा (सलाहकार मुख्यमंत्री), श्री नत्थू राम, श्री दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) के अलावा ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सीमा जैन और संयुक्त विकास कमिश्नर श्रीमती तनू कश्यप भी मौजूद थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Kuljit Singh Nagra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD