Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

जय राम ठाकुर द्वारा जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का शुभारम्भ

सुशासन की दिशा में सरकार की एक और अभिनव पहल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 16 Sep 2019

Last updated on: Sep 16, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आधुनिक तकनीक के उपयोग से जन शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध आधार पर समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय जन सेवा और सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न मुद्दों का शीघ्रता और समयबद्ध आधार पर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही समस्याओं के समाधान के लिए जनमंच शुरू किया है, जिसके माध्यम से अब तक  35 हजार से भी अधिक शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। अब राज्य सरकार ने एक और पहल करके इस हेल्पलाइन को शुरू किया है ताकि लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए अब जनमंच में भी न जाना पड़े।  जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अन्य तीन राज्यों में चल रही हेल्पलाइन की श्रेष्ठ तकनीक को अपनाया है ताकि यह हेल्पलाइन पूरे देश में श्रेष्ठ साबित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अब दूरभाष के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा अपनी शिकायतों के निवारण की प्रगति को आनलाइन भी देख सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 56 विभागों को जियो मैपिंग और जियो टैगिंग द्वारा इस हेल्पलाइन से जोड़ा गया हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कार्यों की प्रक्रिया पेपरलैस हो जाएगी और लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के रचनात्मक सुझावों को स्वीकार कर उन्हें राज्य के विकास के लिए उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस हेल्पलाइन तथा जन मंच के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन सरकार के जन मंच के प्रयासों को और भी अधिक प्रभावशाली बनाने में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन से जुड़े सभी सदस्य विनम्र एवं सवंदेनशील होने चाहिए ताकि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को आसानी से दर्ज कर सकें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 1100 हेल्पलाइन नम्बर को पूरे प्रदेश में प्रचारित किया जाएगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस नम्बर से परिचित हो सके और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। उन्होंने सभी मंत्रियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का भरपूर प्रचार करें। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन सप्ताह के छः दिन प्रातः 7 बजे से सायं   10 बजे तक कार्य करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को पूरा राष्ट्र    14 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2019 तक ‘सेवा सप्ताह’ के रूप मंे मना रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अवसर पर यह हेल्पलाइन राज्य के लोगों के लिए एक उपहार है।सूचना, प्रौद्योगिकी एवं कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक, किसी भी स्थान से अपने मोबाइल से इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिसका निपटारा शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाएगी, जो लोगों की शिकायतों के निपटारे में विलम्ब के लिए जिम्मेवार होंगे।प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से  शीघ्र निवारण करना है।निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए इस हेल्पलाइन की विभिन्न विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक यह सुविधा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री आई.टी. सैल के प्रबंधक किशोर शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव ग्रामीण विकास डाॅ. आर.एन. बत्ता तथा विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD