Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पूर्व के जश्न मनाने संबंधी

डब्लयू.एस.एस.डी. द्वारा पेयजल, सफ़ाई और इवेंट को खुले में शौच रहित बनाने के लिए विस्तृत बुनियादी ढांचा स्थापित किया जा रहा-रजि़या सुल्ताना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2019

Last updated on: Sep 12, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्न मनाने सम्बन्धी, जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग (डब्लयू.एस.एस.डी.) को सुल्तानपुर लोधी में आने वाले लाखों यात्रियों को पीने वाला पानी मुहैया करवाने, साफ़ -सफ़ाई कायम रखने, सफ़ाई का प्रबंध करने और कूड़े का प्रबंधन करने के अलावा समूचे प्रोग्राम को खुले में शौच रहित करवाने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। जल सप्लाई और सेनीटेशन मंत्री, श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में चल रहे इन विभिन्न प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा लिया। जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में पूरे किए जाने वाले इन समूह प्रोजैक्टों पर कुल 13.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।यहाँ जारी एक प्रैस बयान में श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने कहा कि जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग को 500 एकड़ के क्षेत्र में फैली 8 पार्किंग साईटों और 100 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली 12 लंगर साईटों में 24 घंटे पीने वाला साफ़ पानी मुहैया करवाने की जि़म्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए विभाग पाइपलाइन और मशीनरी के साथ 8 ट्यूबवैल लगाएगा और अब तक 4 ट्यूबवैल लगाने का काम मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि पीने वाले शुद्ध पानी के भंडारण के लिए 5000 लीटर सामथ्र्य वाले एच.डी.पी.ई. वॉटर टैंक लगाए जाएंगे।मंत्री ने बताया कि शहर की सीमा में म्यूंसीपल कमेटी की वॉटर सप्लाई के अलावा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा शुद्ध पीने वाला पानी मुहैया करवाने के लिए 35 विभिन्न स्थानों पर वॉटर ए.टी.एमस. और स्टेनलैस स्टील ट्रफें (पियाऊ) लगाए गए हैं। इसी तरह म्यूंसीपल की सीमा से बाहर 8 पार्किंग और 12 लंगर वाले स्थानों पर पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए 107 उच्च-स्तरीय स्टेनलैस -स्टील वॉटर ट्रफ लगाए जाएंगे। हरेक पानी की ट्रफ में 10 फुट चौड़ाई में दोनों तरफ़ 5-5 टोंटियाँ लगाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा इस प्रोग्राम के दौरान खुले में शौच रहित बनाया जायेगा जिससे गन्दगी से बचा जा सके और इन सभी की डिजिटल मॉनिटरिंग की जायेगी।श्रीमती सुल्ताना ने कहा कि इस प्रोग्राम में आने वाली संगत के लिए शहर, पार्किंग और लंगर की अलग -अलग साईटों पर 2000 अस्थाई शौचालय और 1500 यूरीनल लगाए जाने हैं। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए 125 नहाने वाले और 50 स्पैशल शौचालय लगाए जाने हैं। इन शौचालयों की देखभाल और साफ़ सफ़ाई के लिए 1100 सफ़ाई कर्मचारी लगाए जाने हैं। हवा और भूजल को गंदला होने से बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी। सिवरेज की 100 प्रतिशत गन्दगी का निपटारा मक्खू और ज़ीरा में लगे ट्रीटमैंट प्लाटों के द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा 30000 वर्ग फुट क्षेत्र पर स्वास्थ्य और साफ़ सफ़ाई सम्बन्धी जागरूक करने के लिए अलग -अलग स्थानों पर स्लोगन लगाए जाने हैं।जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने कहा कि इस समागम के मौके पर शुद्ध पानी मुहैया करवाने और सफ़ाई व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी के लिए वैब बेस्ड मॉनिटरिंग डैशबोर्ड बनाया गया है। इस प्रोग्राम के दौरान यदि जल सप्लाई और सेनिटेशन की सुविधाओं सम्बन्धी कोई कठिनाई पेश आती है तो उसे 3 घंटे के अंदर -अंदर ठीक कर दिया जायेगा।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD