Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोल में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जियोंग कियोंगडू से बातचीत की

रक्षा शैक्षिक आदान-प्रदान को मजबूत बनाने तथा एक-दूसरे की नौसेनाओं को लॉजिस्टिक सहयोग के विस्तार पर दो समझौते हुए

Listen to this article

5 Dariya News

सियोल , 06 Sep 2019

Last updated on: Sep 06, 2019, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरिया गणराज्य की अपनी तीन दिन की यात्रा के दूसरे दिन सोल में 5 सितंबर, 2019 को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री श्री जियोंग कियोंगडू से बातचीत की। बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य के रक्षा सहयोग का मूल आधार विशेष रणनीतिक साझेदारी है। दोनों नेताओं ने सेना के स्तर पर जारी सहयोग तथा भारत और कोरिया के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय तथा पारस्परिक हित के अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।रक्षा शैक्षिक आदान-प्रदान को मजबूत बनाने तथा एक-दूसरे की नौसेना को लॉजिस्टिक सहयोग बढ़ाने के बारे में दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा।श्री राजनाथ सिंह ने कोरिया के राष्ट्रीय समाधि स्थल पर कोरिया देश के लिए प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री युद्ध स्मारक भी देखने गए, जहां कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय 60वें पैरा फिल्ड हॉस्पिटल को उसके असाधारण योगदान के लिए प्राप्त प्रशस्ति पत्र की प्रति भेंट की।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD