Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

पदक जीतकर देश लौटते ही खिलाड़ियों को ईनाम राशि का चेक देगी केन्द्र सरकार : किरण रिजिजू

जल्द ही देशभर के लिए नवीनतम खेल नीति लेकर आएंगे, खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना एकमात्र लक्ष्य

Listen to this article

5 Dariya News

सोनीपत , 04 Sep 2019

Last updated on: Sep 04, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय युवा मामले व खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरण रिजिजू ने कहा है कि  केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जो खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे उन्हें देश में लौटते ही तत्काल ईनाम राशि का चेक दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। श्री रिजिजू बुधवार को सोनीपत में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्राधिकरण (साई) के बहालगढ़ केन्द्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि देश में एक नया खेल संस्कृति विकसित हो। हमारी सुविधाएं विश्वस्तरीय हों और भविष्य में खिलाड़ियों को कैरियर की सभावनाएं दिखें। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ियों को सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में नौकरी दिलवाई जाए। नौकरी में रहते हुए ही सभी खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और देश के लिए पदक लेकर आएं। वे रिटायरमेंट के बाद कोचिंग के क्षेत्र में खेलों के लिए अपना अमूल्य योगदान दें। श्री रिजिजू ने कहा कि केन्द्र सरकार नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू व कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है। लद्दाख चूंकि 12 हजार फिट से अधिक ऊंचाई पर है इसलिए वहां पर सिंथेटिक ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय खेल मंत्रालय आईस हाकी को भी मान्यता देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में तीरंदाजी अकादमी खोलने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि खेल व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नवीनतम खेल नीति लाई जाएगी। इस नीति में देश में खेल व खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। श्री रिजिजू ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में जिला स्तर पर खेल की बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए जल्द ही देश के सभी राज्यों के खेल मंत्रियों का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों के मांग पर सोनीपत साई सेंटर में और अधिक बेहतर खेल सुविधाएं भी विकसित करने की बात कही। इस दौरान श्री रिजिजू ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया और वहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने साई सेंटर की मैस, हॉस्टल, स्विमिंग पुल, जिम सहित अन्य सभी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पैराओलंपियन अमित सरोहा सहित कई खिलाडिय़ों से मुलाकात भी की और समस्याएं जानी। श्री रिजिजू ने साई परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

 

Tags: Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD