Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

पी.वी सिंधु देश का गौरव और उनके जैसे खिलाडी युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरणः एम. वैंकेया नायडू

प्रधानमंत्री द्वारा फिट इंडिया का आहवान उपयुक्त, समय के अनुकूल और आवश्यकः उपराष्ट्रपति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 31 Aug 2019

उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने कहा है कि पी.वी सिंधु राष्ट्र का गौरव हैं और उनके जैसे खिलाडी युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं।उप राष्ट्रपति बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियन पी.वी. सिंधु द्वारा अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद में उप राष्ट्रपति निवास पर मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सुश्री सिंधु इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।उप राष्ट्रपति ने 24 वर्षीय बैडमिंटन स्टार की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि सिंधु सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिंधु द्वारा विशुद्ध भोजन लेने, कड़ी अनुशासित प्रैक्टिस करने की प्रशंसा करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया फिट इंडिया का आहवान एक राष्ट्रीय आंदोलन बनना चाहिए। यह उपयुक्त, समय के अनुकूल और वांछित हैं।उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को जनसंख्या संबंधी लाभ मिला हुआ हैं। उसकी 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष की उम्र से कम है। उन्होंने कहा कि देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए स्वस्थ, सक्रिय और उपयोगी युवा शक्ति का होना जरूरी है।उप राष्ट्रपति ने कहा फिट इंडिया जैसे प्रयास ऐसे समय में बेहद प्रासंगिक हैं जब आधुनिक जीवन शैली और खानपान की  आदतों में बदलाव के कारण गैर संचारी रोग बढ़ रहे है।उन्होंने कहा कि शरीर और दिमाग की फिटनेस से व्यक्ति न केवल सतर्क और स्मार्ट रहता है बल्कि लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्हें ताकत मिलती है और सामाजिक दृष्टि से वह उपयोगी बन जाता है।उन्होंने जोऱ देकर कहा कि एक संपन्न राष्ट्र बनने के लिए स्वस्थ राष्ट्र बनना एक आवश्यक पूर्व शर्त है।

 

Tags: Venkaiah Naidu , PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD