Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को ‘तंदुरुस्त पंजाब समेत पोषण अभियान’ को जन लहर बनाने के लिए कहा

‘पोषण गतिविधियों’ को विभिन्न मंचों पर उभारने की ज़रूरत पर दिया ज़ो

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Aug 2019

Last updated on: Aug 30, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह द्वारा शुक्रवार को ‘तंदुरुस्त पंजाब समेत पोषण अभियान’ में शामिल विभागों के प्रशासनिक सचिवों को राज्य भर के डिप्टी कमीश्नरों के साथ तालमेल करके इस प्रोग्राम को जन लहर बनाने का निर्देश दिया।‘पोषण अभियान पंजाब’ की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव को 1 से 31 सितम्बर तक तंदुरुस्त पंजाब की तजऱ् पर ‘पोषण माह’ करवाने और इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल सप्लाई और सेनिटेशन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के साथ मिलकर गतिविधियां कराने के लिए कहा।श्री करन अवतार सिंह ने कहा कि इस प्रोग्राम के संदेश को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाया जाये और अधिक से अधिक लोगों को बच्चो के जन्म से पहले 1000 दिनों के दौरान साफ़-सफ़ाई और स्वास्थ्य का ख्याल रखने संबंधी जागरूक किया जाये। उन्होंने ख़ून की कमी, पौष्टिक ख़ुराक, डायरिया से बचाव, हाथों की साफ़-सफ़ाई संबंधी भी जागरूकता फैलाए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने लोगों को ‘तंदुरुस्त पंजाब और पोषण अभियान’ की महत्ता संबंधी जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकालने, पोषण मेले लगाने, नुक्कड़ नाटक कराने, यूथ क्लबों की मीटिंगें कराने के अलावा स्कूलों और सार्वजनिक समागमों में इसका प्रचार करने का भी निर्देश दिया।बताने योग्य है कि इस प्रोग्राम को लागू करने वाले 10 विभागों में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, आवास निर्माण और शहरी विकास, युवासेवाओं और खेल, स्कूल शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल सप्लाई और सेनिटेशन और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग शामिल हैं।

‘पोषण माह’ सम्बन्धी गतिविधियों के प्रचार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव ने इस प्रोग्राम के उद्देश्यों और महत्वता संबंधी लोगों को विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को इस प्रोग्राम में शामिल विभागों के साथ मिलकर गाँव, ब्लॉक और जि़ला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएँ जिससे लोगों ख़ास तौर पर महिलाओं और बच्चों की इसमें सम्मिलन को यकीनी बनाया जा सके।मुख्य सचिव ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव को बच्चों में से कुपोषण और ख़ून की कमी दूर करने और महिलाओं और लड़कियों (15 से 49 साल) में से ख़ून की कमी दूर करने और कम हो रही जन्म दर को दूर करने के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए यह गतिविधियां करवाई जाएँ। मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवा सेवाएं संजय कुमार, वित्त कमिश्नर ग्रामीण विकास और पंचायत सीमा जैन, प्रमुख सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव आवास और शहरी विकास डी.के. तिवाड़ी, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क गुरकिरत कृपाल सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मनवेश सिंह सिद्धू, विशेष सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अरोड़ा, डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा प्रवीण थिंद, डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास गुरप्रीत कौर सपरा और डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा मुहम्मद तैयब शामिल थे।

 

Tags: Chief Secretary Punjab , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD