Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

डीसी ने बाढ़ प्रभावित गांव में नुकसान की जल्द से जल्द असेस्मेंट शुरू करने का आदेश दिया

सभी अधिकारियों को सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के तहत पोस्ट फ्लड एक्शन प्लान लागू करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 27 Aug 2019

Last updated on: Aug 27, 2019, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान की जल्द से जल्द असेसमेंट शुरू करने के आदेश दिए हैं। डीसी काम्पलेक्स में आयोजित एक बैठक की अगुवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन गांव से पानी निकल चुका है, वहां प्राइमरी असेसमेंट का काम तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थितियां सामान्य करने के लिए जारी पोस्ट फ्लड एक्शन प्लान को पूर्ण तरीके से लागू किया जाए।जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों को बाढ़ से हुए नुकसान की पूर्ण समीक्षा करने के बाद असेसमेंट रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसमें घरों को हुए नुकसान, फसलों को हुए नुकसान, पशुधन के हुए नुकसान, कटाव से हुए नुकसान, जानी नुकसान (अगर कोई है) समेत सभी तरह के नुकसान की एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा चूंकि गांव से पानी निकलना शुरू हो गया है, इसलिए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने का काम जल्द शुरू किया जाए।उन्होंने कहा कि असेस्मेंट के काम में जुटे मुलाजिम फील्ड में जाकर ही अपनी रिपोर्ट तैयार करें और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही से काम लेने वाले मुलाजिमों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने एरिया पटवारी से नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करवाएं ताकि इसे सही समय पर सरकार के पास मुआवजा राशि जारी करवाने के लिए भेजा जा सके। डिप्टी कमिश्न ने कहा कि सरकार की तरफ से नुकसान की पाई-पाई की भरपाई करने की वचनबद्धता दोहराई गई है, जिसके तहत नुकसान का पूरा सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD