अपनी कोशिशों को लगातार जारी रखते हुए पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया लगातार पाँचवे दिन भी राहत और बचाव कार्यों में यत्नशील रहे। मंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ों के कारण पड़ी दरारों को भरने के काम पर निजी तौर पर नजऱ रखी।आखिऱकार स्थिति के नियंत्रण अधीन होने पर चैन की साँस लेते हुए जल स्रोत मंत्री ने दरारों को भरने के काम पर तसल्ली जताई।सोमवार को फिल्लौर के अपने दौरे के दौरान मंत्री ने फिल्लौर सब-डिविजऩ में दरारों को भरने के लिए चल रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मियोंवाल में 380 फुट, मियोंवाल डेरा पथरा में 180 फुट और मायो साहिब में 165 फुट की दरारों को युद्ध स्तर पर भरा गया। जबकि फिल्लौर सब-डिविजऩ में बाकी दरारों को भरने का काम आने वाले दिनों में मुकम्मल कर लिया जायेगा।श्री सरकारिया, जो दरारों को भरने के काम में तेज़ी लाने के लिए पिछले कुछ दिनों से जालंधर में ही रह रहे हैं, ने कहा कि प्रशासन और जल स्रोत विभाग के अधिकारी और धार्मिक संस्थाओं ने दरारों को भरने के काम के लिए अथक यत्न किये।जल स्रोत मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और साथ ही कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जि़ले के बाढ़ प्रभावित गाँवों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए वचनबद्ध है।इस दौरान, स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने रोपड़ में बाढा़ें के बाद के राहत कार्यों का जायज़ा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए किये जा रहे यत्नों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फूल गाँव में डिस्पेंसरी और मैडीकल कैंप का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मैडीकल टीमों को दवाओं की उपयुक्त सप्लाई यकीनी बनाने और लोगों को निजी बचाव के तरीकों जैसे उबला पानी, भोजन को सही तरह पकाने, हाथ धोने आदि बारे जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ों के बाद किसी भी तरह की भयानक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों को सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।