Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भाषा, कला और संस्कृति विभाग को मिला श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र

भाषा, कला और संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश को 36 मंदिर परिसरों में स्वच्छ भारत अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय संस्था ‘अर्थ डे नेटवर्क’ ने सम्मानित किया है।

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 20 Aug 2019

Last updated on: Aug 20, 2019, 00:00 IST

चिव भाषा, कला एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिमा चौहान ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए ‘अर्थ डे नेटवर्क’ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘अर्थ डे नेटवर्क’ विश्व भर में पर्यावरण प्रदूषण से पृथ्वी के बचाव पर 192 देशों में 75000 सहभागियों के साथ पर्यावरण लोकतंत्र पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि समस्त 36 मंदिर परिसरों में आस्था व सांस्कृतिक महत्व के कारण लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, जिनमें ज्वालाजी, बैजनाथ, चिंतपूर्णी आदि मंदिर मुख्य तौर पर शामिल हैं। मंदिर परिसरों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए विभाग ने समुचित प्रयास किए हैं, जिनमें प्लास्टिक प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के लिए निर्देश जारी करने के साथ ही सूचना पटट् पर श्रद्धालुओं को ‘प्लास्टिक प्रयोग, उपयोग निषेध है’, के बारे सचेत किया जाता है। इसके अलावा मंदिर प्रशासन को निर्देश है कि प्रसाद की मात्रा एक समान रखकर उन्हें ‘जैविक अवक्रमण’ पदार्थ/सामग्री में रखकर बांटा जाए। धर्म एवं धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंदिर स्थल पर प्रसाद ईधर उधर न बिखरे अपितु उसे तत्काल इकट्ठा करके पशु पक्षियों को खिला दें, इससे न केवल प्रसाद को पैरों तले आने से निरादर होने से बचाया जा सकता है अपितु मंदिर परिसर को और अधिक साफ सुथरा रखा जा सकेगा।डॉ. पूर्णिमा चौहान ने कहा कि इन मंदिरों में प्रतिदित एक छोटे ट्रैकटर लोड के बराबर कूड़ा/कचरा एकत्रित हो जाता है, जिसकी मात्रा विशेष अवसरों, त्यौहारो के दौरान और अधिक बढ़ जाती है। इस कचरे को वहीं वर्गीकृत करने के बाद रीसाइकल करने बारे निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर प्रशासन यह भी सुनिश्चत करेगा कि फूल पत्तियों के चढावे की अगरबती/धूप के रूप में रीसाइकल किया जाए, जिससे वातावरण प्रदूषण मुक्त हो तथा मंदिर की आय में भी बढोतरी होने के साथ-साथ व्यवसाय के अवसर भी पैदा हों।

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD