Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

'आप' ने हर अहम मुद्दे पर 2-2 दिन का अलग से सत्र की मांग की

विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में स्पीकर को मिला 'आप' का वफद

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2019

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 'आप' के वफद ने स्पीकर राणा के.पी. सिंह को मांग पत्र देकर पंजाब से संबंधित हर अहम मुद्दे पर पंजाब विधान सभा सैशन के दौरान 2-2 दिन (कुल 20 दिन) की विशेष बहस (इजलास) की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से ऐलाने गए 2 दिवसीय छोटे सत्र पर अफसोस जाहिर करते हुए चीमा ने कहा कि सरकार लोक मुद्दों का सामना करने से भाग रही है व लोकतंत्र का गला दबा रही है।चीमा के साथ 'आप' विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिन्दर कौर, जै किशन सिंह रोड़ी, मीत हेयर, समीक्षा समिति के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरस्ट, सलाहकार नेता विपक्ष नवदीप सिंह संघा, स्टेट मीडिया इंचार्ज मनजीत सिंह सिद्धू और यूथ विंग के प्रवक्ता अमृतपाल सिंह सिद्धू शामिल थे। साथ ही सदन की कार्यवाही का टैलीविजन पर सीधा प्रसारण करने की मांग की।

मांग पत्र के अनुसार -

१.    पंजाब में जल संकट - पंजाब दरियाई पानियों भूमि-जल और प्रदूषित पानियों के साथ संबंधित सभी भौंगोलिक, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक और कानूनी पहलूओं पर बहस।

२.    खेती संकट, किसान-खेत मजदूरों के कर्ज और आत्म हत्याओं का मुद्दा

३.    पंजाब में नशा और बेरोजगारी की बेहद गंभीर हो चुकी समस्या पर बहस। क्योंकि बेरोजगारी का नशों के साथ सीधा संबंध है।

४.    बद से बदतर हुई कानून व्यवस्था की स्थिति, पुलिस प्रशासन का सियासीकरन और जेलों में सक्रिय माफिया और सुपारी गैंग के मुद्दों पर बहस।

५.    पंजाब में हाशीए पर पहुंची सरकारी स्कूल/कालेज शिक्षा और सरकारी सेहत सेवाओं के मुद्दे पर बहस।

६.    फसलों की भारी बर्बादी और भारी संख्या में जानलेवा सडक़ हादसों का कारण बनते आवारा और जंगली पशूओं और आवारा कुत्तों की समस्या पर बहस।

७.    दलित समाज - बेघरों के लिए 5 मरले के प्लाट, मनरेगा योजना, एस.सी स्कालरशिप, शामलाट जमीनों में बनती हिस्सेदारी के मुद्दे पर बहस।

८.    पंजाब में हद से ज्यादा महंगी हुई बिजली और सरकारी थर्मल प्लांट बंद करके प्राईवेट थर्मल प्लांटों के साथ किए महंगे और घातक शर्तों वाले बिजली खरीद समझौते (पीपीएज) रद्द करने समेत बिजली के साथ जुड़े तमाम पहलूओं पर बहस।

९.    सडक़ हादसे, खूनी सडक़ें, राज्य और राष्ट्रीय हाईवेज के साथ जुड़ी समस्याओं पर बहस।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD