लोकसभा में तेलंगाना विधेयक पेश
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 18 Feb 2014
Last updated on: Feb 18, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने लोकसभा में शोरशराबे की बीच मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2014 पेश किया। सदन की कार्यवाही प्रथम स्थगन के बाद जब दोपहर में दोबारा शुरू हुई तो आंध्र प्रदेश विभाजन का विरोध कर रहे सांसद और कुछ केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष की आसंदी के नजदीक पहुंच गए। द्रविड मुनेत्र कड़गम (डीएमके), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने मुद्दे उठाए। तेलंगाना गठन का समर्थन कर रहे सांसद भी अध्यक्ष की आसंदी की नजदीक पहुंच गए। सदन के दिन के कामकाज से संबंधित कागजात पटल पर रखे जाने के बाद शिंदे ने तेलंगाना विधेयक पेश किया। अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही अपराह्न 12.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।