Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब सरकार व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी कर रही है विचार - गुरप्रीत सिंह कांगड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2019

Last updated on: Jul 09, 2019, 00:00 IST

प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से प्रभावित लोगों को समयबद्ध और उपयुक्त सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी विचार कर रही है। यह जानकारी राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री, पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी।मंत्री ने बताया कि पंजाब के वित्त मंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट सब-कमेटी बनाई गई है, जिसमें उनके अलावा कैबिनेट मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत और स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा मैंबर हैं। यह कमेटी बुद्धवार को मीटिंग करके व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी संभावनाएं तलाशेगी जिसमें सभी प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीडि़त लोगों को कवर किया जायेगा।इस विषय पर विभाग के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग के बाद श्री कांगड़ ने कहा कि मौजूदा संदर्भ में दंगे, सडक़/रेल हादसे, प्राकृतिक आपदाओं आदि किस्म की दुर्घटनाओं के पीडि़तों/आश्रितों को राहत प्रदान की जाती है। विभिन्न विभाग अपनी विभागीय नीतियों के अनुसार इसकी सुविधा प्रदान करते हैं। कई बार कागज़ी कार्यवाही/पड़ताल पूरी करते हुए सहायता राशि जारी करने में देरी हो जाती है। इसलिए ऐसी व्यापक राहत नीति लाने का फ़ैसला किया गया है जो हरेक तरह की आपदाओं/दुर्घटनाओं के पीडि़तों को समय पर उपयुक्त राहत प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि नीति की रूप-रेखा जैसे किस तरह के हादसों/आपदाओं को कवर किया जायेगा और नीति को कैसे लागू करना है, सम्बन्धित कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विचार-विमर्श किया जायेगा और इसके बाद नीति का नक्शा तैयार करने का काम किया जायेगा।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD