Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

हिमाचल ने महिन्द्रा गु्रप के साथ 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री ने मुम्बई में की प्रतिष्ठित उद्योगपतियों से मुलाकात

Listen to this article

5 Dariya News

मुम्बई , 28 Jun 2019

Last updated on: Jun 28, 2019, 00:00 IST

राज्य सरकार ने आज मुम्बई में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में सोलन जिले के कंडाघाट, मंडी जिले के जंजैहली, कौलडैम और धर्मशाला में महिन्द्रा रिजोर्ट में निवेश के लिए मै. महिन्द्रा रिजोर्ट के साथ 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महिन्द्रा होलीडेज व रिजोर्टस के अध्यक्ष अरुण नंदा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने मुम्बई के उद्योग घरानों के प्रतिनिधियों व प्रमुखों के साथ बिजनेस टू गवर्न्मन्ट (बी2जी) बैठक भी की। उन्होंने आरपीजी इंटरप्राईज के अध्यक्ष हर्ष गोयंका से मुलाकात कर जिला सोलन के वाक्नाघाट के आई.टी पार्क में निवेश के बारे में चर्चा की। हर्ष गोयंका ने कहा कि उनकी कंपनी प्रदेश में रबड व चाय की खेती को लेकर निवेश की संभावनाएं तलाश रही है क्योंकि उनकी कंपनी इस क्षेत्र में है। कंपनी राज्य में संभावित विकल्प तलाश रही है। सरकार ने उन्हें सुझाव दिया कि हिमाचल प्रदेश कान्ट्रेक्ट फारमिंग के लिए अनुकूल है।जय राम ठाकुर ने डी.पी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जिन्होंने बद्दी में लॉजीस्टिक सेक्टर और ड्राई पोर्ट में निवेश में रुचि दिखाई। राज्य सरकार ने डी.पी वर्ल्ड से लॉजीस्टिक सेक्टर को लेकर प्रस्ताव पेश करने का सुझाव दिया ताकि बद्दी क्षेत्र में लॉजीस्टिक पार्क की संभावना खोजी जा सके।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चीफ कांउसंल इंडिया और एएमईए, मोनडेलिज़ी इंडिया, स्री पटेल, सीओओ यूनाईटेड फोस्फोरस लिमिटेड सागर कौशिक से एक-एक करके मुलाकात की। कंपनी बागवानी के साथ-साथ सेब और संतरे की खरीद कर उन्हें खुदरा व्यापारियों को वितरण का व्यापार भी करती है। उन्होंने भारत में उनके उत्पादों और विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री को एक प्रस्तुति दी। कंपनी हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में खरीदे जा रहे फलों की शैल्फ लाईफ बढ़ाने के लिए फसल उपरांत प्रौद्योगिकी को विकसित करने की संभावनाएं खोज रही है। कंपनी ने सेब की खरीद के लिए हिमाचल में मौजूद सुविधा के पांच गुना विस्तार का प्रस्ताव रखा।जय राम ठाकुर ने फूड एण्ड इनस लिमिटेड के अध्यक्ष भूपेन्द्र दलाल से भी मुलाकात की। कंपनी आम का पल्प के निर्यात से संबंध रखती है और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं खोज रही है।मुख्यमंत्री ने एसीसी लिमिटेड के सीईओ व एमडी नीरज अखौरी से जिला चम्बा में विस्तार योजनाओं के बारे में चर्चा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने रिलाइंस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक निखिल मीसवानी से मुलाकात कर रिटेल, कृषि विपणन और ‘हॉसपिटेलिटि’ आदि के बारे में चर्चा की।मुख्यमंत्री ने निवेशकों को धर्मशाला में होनी वाली ग्लोबल इंवेस्टस मीट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।उद्योग मंत्री ब्रिकम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, राम सुभाग सिंह और मनोज कुमार, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD