Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

आतंकवाद, आतंकियों के प्रति जीरो टॉलरेंस : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Jun 2019

Last updated on: Jun 27, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सुरक्षा बलों से कहा कि आतंकवाद और आतंकियों के प्रति जीरो टॉलरेंस (कोई सहिष्णुता नहीं) की नीति होनी चाहिए। शाह के दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय में विशेष सचिव ए. पी. महेश्वरी और प्रदेश के मुख्य सचिव बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने बताया कि गृहमंत्री ने निर्देश दिया है कि आतंकियों की फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। गृहमंत्री चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था हर कीमत पर लागू होनी चाहिए। महेश्वरी ने मीडिया को बताया, "गृहमंत्री ने आतंकवाद और आक्रामकता को काबू करने की दिशा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कार्यो की सराहना करते हुए निर्देश दिया है कि प्रदेश सरकार को पुलिसकर्मियों की शहादत को याद को करने के लिए हर साल उनके गृह शहरों व गावों में कार्यक्रम करना चाहिए।"उन्होंने कहा, " पुलिसकर्मियों के नाम पर प्रमुख स्थानों का नाम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर कई मोर्चो पर प्रदेश के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।"

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने फिर दोहराया है कि सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहनी चाहिए और हिंसा मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा संबंधी सारे कदम उठाने चाहिए। महेश्वरी के अनुसार, गृहमंत्री ने कहा, "विशेष संचालन प्रक्रिया लागू करने में कोई ढील नहीं होनी चाहिए और वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार इसकी निगरानी करनी चाहिए।"महेश्वरी ने मीडिया को बताया, "गृहमंत्री ने दोहराया है कि बलों को यह सुनिश्चत करना चाहिए कि नवीनतम प्रौद्योगिकी का हर संभव बेहतर उपयोग हो और तोड़-फोड़ व बर्बादी रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।" उन्होंने बताया कि शाह के दौरे के दौरान तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें पहला मुद्दा प्रदेश के अत्यंत गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ दिलाना सुनिश्चित करना है। दूसरा, सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद हो ताकि अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो और अगर जरूरत पड़े तो इसे और कड़ी किया जाए। तीसरा, प्रदेश में सुरक्षा के हालात में सुधार के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा कठिन परिश्रम है।गृहमंत्री ने लोगों के हित में अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। 

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD