Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राजस्व मंत्री ने जो कहा, वह करके दिखाया

पट्यिाला और जालंधर डिवीजनों के सुपरटेंडेंट ग्रेड -2 के अधिकारियों को सुपरटेंडेंट ग्रेड -1 में पदोन्नत किया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2019

Last updated on: Jun 26, 2019, 00:00 IST

राजस्व मंत्री, पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ की कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के बाद पंजाब राज्य जिला (डी.सी.) कार्यालय के कर्मचारियों की सुपरीटेंडेंट ग्रेड -2 के अधिकारियों को सुपरीटेंडेंट ग्रेड -1 में पदोन्नत करने सम्बन्धी काफी समय से लम्बित पड़ी मांग को एक सप्ताह में पूरा किया गया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राजस्व मंत्री ने बताया कि यूनियन के प्रतिनिधि उनको 20 जून, 2019 को मिले थे और उनको कर्मचारियों की पदोन्नति सम्बन्धी लम्बित पड़े मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दिए जाने के बाद में यूनियन द्वारा हड़ताल वापस ले ली गई थी। इस सम्बन्ध में रूपनगर, पटियाला, फरीदकोट, फिऱोज़पुर और जालंधर डिवीजऩ के डिवीजनल कमीशनरों को कर्मचारियों के रिकार्ड समेत बुलाया गया था जिससे उनकी वरिष्ठता सम्बन्धी मामलों को जल्द सुलझाया जा सके। अधिकारियों द्वारा अपने संबंधित डिवीजनों की वरिष्टता सूची पेश की गई। इसके बाद पटियाला और जालंधर डिवीजनों की वरिष्ठता सूची हर पक्ष से दुरुस्त पाये जाने के मद्देनजऱ सुपरीटेंडेंट ग्रेड -2 के अधिकारियों को सुपरीटेंडेंट ग्रेड -1 में पदोन्नत करना मंज़ूर किया गया।श्री कांगड़ ने कहा कि विभागीय तरक्की कमेटी (डी.पी.सी.) की मीटिंग के बाद 27 जून को पदोन्नति सम्बन्धी औपचारिक आदेश जारी किये जाएंगे और दूसरे डिवीजऩल कमिशनरों को इस मामले को प्राथमिकता देने और जुलाई के पहले सप्ताह तक पदोन्नति सम्बन्धी सूची को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी डिप्टी कमीशनरों के दफ़्तरों में इस श्रेणी के अधीन आने वाले कर्मचारियों की तरक्कियों के बैकलॉग को भरने के लिए विभागीय तरक्की कमेटी की आगामी मीटिंग 10 जुलाई को की जायेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह कर्मचारियों की माँगों को लेकर चिंतित हैं और मंत्रियों को कर्मचारियों के इस मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग कर्मचारियों के सभी मुद्दों की निगरानी कर रहा है जिससे उनको अधिकतम राहत दी जा सके।उन्होंने कहा कि विभाग में एक निवेकली शिकायत निवारण प्रणाली लाते हुये उनकी तरफ से कर्मचारी यूनियनों को माँगों विचारने का भरोसा देकर वापस भेजने की पुरानी प्रथा को ख़त्म किया है। इसके अलावा उन्होंने वित्त कमिशनर राजस्व को 15 दिनों के अंदर इस सम्बन्धी कार्यवाही रिपोर्ट लिखित रूप में पेश करने के लिए कहा है जिसकी एक कापी यूनियनों के प्रधान हासिल कर सकते हैं जिससे उनकी शिकायतों के निवारण करने के लिए विभाग की कोशिशों से वह अवगत हो सकें। यह कदम कर्मचारियों के मुद्दों को समय पर सुलझाने में सहायक होगा और उनकी अनावश्यक बेचैनी को ख़त्म करेगा जो विभाग की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही सम्बन्धी उनके मन में पैदा होती है।श्रीमती कल्पना मित्तल बरुआ, एफ.सी.आर., श्री राजकमल चौधरी, श्री दपिन्दर सिंह, श्री रवीन्द्र कुमार कौशिक, श्री एस. एस. गुर्जर, बी. पुरुशारथा, रूपनगर के डिवीजऩल कमिशनर, पटियाला, फरीदकोट, फिऱोज़पुर और जालंधर डिविजऩ क्रमवार, श्री राजीव पराशर, विशेस सचिव राजस्व और श्री गुरनाम सिंह विर्क, पंजाब राज्य डी.सी. दफ़्तरों की कर्मचारी यूनियन के प्रमुख समेत यूनियन के अन्य अधिकारी इस मीटिंग में उपस्थित थे जो पंजाब सिविल सचिवालय में एफ.सी.आर के कमेटी रूम में की गई। 

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD