Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कमलनाथ ने बिजली कटौती पर चिंता जताई

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 25 Jun 2019

Last updated on: Jun 25, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्य में अघोषित विद्युत कटौती पर बैठक की। बैठक में दोनों पक्षों ने बिजली कटौती से आमजन को हो रही परेशानी और छवि पर पड़ रहे असर पर चिंता जताई। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ अरसे से अघोषित बिजली कटौती जारी है, और इससे राज्य सरकार और बिजली विभाग से जुड़ी कंपनियों की छवि प्रभावित हो रही है। राज्य के विभिन्न बिजली संगठनों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ व विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में राज्य में बिजली की उपलब्धता और मांग पर विस्तार से चर्चा हुई। कमलनाथ ने प्रतिनिधि मंडल से साफ कहा कि बिजली कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और सरकार उनके हितों का संरक्षण करेगी। सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा, "शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले। वे संतुष्ट हों और विद्युत विभाग की खराब छवि में सुधार आए। इसके लिए सभी विद्युत वितरण कंपनियों के कर्मचारी समर्पण के साथ काम करें।"मुख्यमंत्री ने कहा, "विद्युत विभाग में काम कर रहे सभी कर्मियों को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तत्पर है। प्रदेश और उपभोक्ताओं के हित के साथ विद्युत कर्मियों की परेशानी दूर करने के लिए सरकार हर वह निर्णय लेगी, जिससे विद्युत वितरण की व्यवस्था को और ज्यादा सु²ढ़ बनाया जा सके।"कमलनाथ ने कहा, "बिजली की अघोषित कटौती और विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारु न होने के कारण सरकार को नागरिकों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। जरूरत इस बात की है कि विद्युत विभाग अपनी छवि सुधारने के लिए काम-काज में व्यापक सुधार लाए।"मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार का सबसे ज्यादा जोर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था स्थाई रूप से सु²ढ़ बनाने पर है। इसके लिए दीर्घकालीन उपायों पर विचार करना होगा। मांग और आपूर्ति के बीच में सामंजस्य लाना होगा। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में हो रहे घाटे को कम करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाने होंगे। विद्युत चोरी पर भी शक्ति के साथ अंकुश लगाना होगा। उच्च गुणवत्ता के उपकरण ही खरीदे जाएं।"उन्होंने कहा, "सरकार सब्सिडी की बड़ी राशि विद्युत मंडल को दे रही है। उसके बाद भी कृषि और गैर कृषि क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को लेकर असंतोष है। यह चिंता का विषय है।"फेडरेशन के संयोजक वी. के. एस. परिहार ने आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक चर्चा हुई है। बिजली विभाग व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने एक माह के बाद फिर मुलाकात करने को कहा है। बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करने के बाद मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करेगा।"

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD