Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेहुल चोकसी को एयर एंबुलेंस से वापस लाने की तैयारी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2019

Last updated on: Jun 22, 2019, 00:00 IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की देश वापसी के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने की पेशकश की है। ईडी ने चोकसी से स्वास्थ्य कारणों से एंटीगुआ में पूछताछ करने की याचिका शनिवार को खारिज कर दी और कहा कि एजेंसी उसकी भारत वापसी के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर सकती है। चोकसी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी है और वह इस समय कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ में शरण लिए हुए है। एजेंसी इस मामले में उससे पूछताछ करेगी। चोकसी ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि उसके स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए अगर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उससे एंटीगुआ से ही पूछताछ की जाए तो वह उसमें शामिल होना चाहता है। लेकिन ईडी ने उसकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसे जवाब देने के लिए वापस भारत आना होगा। ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय में उसकी याचिका के जवाब में दाखिल हलफनामे में कहा, "मानवता का दृष्टिकोण अपनाते हुए ईडी याचिकाकर्ता (चोकसी) को उचित चिकित्सा देखभाल के तहत एंटीगुआ से भारत लाने के लिए एयर एंबुलेंस के साथ चिकित्सा विशेषज्ञ की एक टीम प्रदान करने को तैयार है।"चोकसी ने कहा कि उसने विदेश में इलाज करवाने के मकसद से भारत छोड़ा है न कि मामले में अभियोग से बचने के लिए। इसका जवाब देते हुए ईडी ने कहा कि भारत में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, अगर चोकसी वापस भारत आएगा तो उनको ये सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ईडी ने कहा कि चाहे कोई आरोपी ही क्यों न हो, एजेंसी की मंशा कभी किसी व्यक्ति की सेहत के साथ खिलवाड़ करना नहीं रही है। पीएनबी को 14,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला पिछले साल जनवरी में उजागर होने के बाद चोकसी देश से भाग गया। इस मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और खुद चोकसी आरोपी हैं। 

 

Tags: Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD