Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संचार युग में मीडिया की जिम्मेदारी अधिक बढ़ी : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 18 Jun 2019

Last updated on: Jun 18, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि संचार के वर्तमान युग में मीडिया हमारी प्रतिदिन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण अंग बन गया है, जिसके कारण मीडिया की जिम्मेदारी कई गुणा बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज दैनिक जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रकाशित विशेष कॉफी टेबल बुक ‘हिमाचल हाई फ्लायर्स’ का अनावरण करने के बाद कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण केवल एक समाचार पत्र नहीं है, बल्कि एक ऐसा संस्थान है, जो सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने पाठकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है और यही कारण है कि यह देश के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक है।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह जानकर खुशी हो रही है कि दैनिक जागरण ने उन लोगों की सेवाओं को मान्यता दी है, जिन्होंने सभी बाधाओं और कठिनाइयों को पार करके विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। यह पुस्तक लोगों को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करती रहेगी ताकि वे भी दूसरों के लिए आदर्श बन सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, क्योंकि यह अधिकारियों को उचित प्रतिक्रिया देने के अलावा समाज के प्रहरी के रूप में भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान युग में, मीडिया को अपनी अखंडता को बरकरार रखना है और यह प्रशंसनीय है कि दैनिक जागरण ने पत्रकारिता के क्षेत्र में इसे बनाए रखा है।उन्होंने इस अवसर पर हाई फ्लायर्स को स्मृति चिन्ह और कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया।जागरण प्रकाशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक मोहिंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया।संपादक, दैनिक जागरण, हिमाचल प्रदेश नवनीत शर्मा ने कहा कि पुस्तक राज्य के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यमियों का इस किताब में शामिल होना उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है।कॉफी टेबल बुक के लेख लिखने वाली संगीमिता शर्मा ने कहा कि पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पथ-प्रदर्शक उद्यमियों के जीवन से रू-ब-रू करवाती है।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश धवाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, हि.प्र. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी मोहिंदर धर्माणी, उपायुक्त अमित कश्यप भी उपस्थित थे।           

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD