Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

पीएनबी ने 25000 करोड़ रुपये के कर्ज फंसने की बात मानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2019

Last updated on: Jun 12, 2019, 00:00 IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने स्वीकार किया है कि पूरे भारत में कुल 1,142 बड़े और छोटे डिफॉल्टरों ने उसे लगभग 25,090.3 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।बैंक ने 23,879.8 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इन 1,142 में से 1,108 डिफॉल्टरों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। हालांकि, बाकी 34 डिफॉल्टरों के खिलाफ कोई मुकदमा दायर नहीं किया गया है, जिन पर बैंक का कुल 1,210.5 करोड़ रुपये बकाया है। जैसा कि अनिवार्य है, आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) को 31 मार्च, 2019 तक के इन सभी फंसे खातों की स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। इनमें से कुछ कई साल पुराने हैं और अभी भी उनसे वसूली की कार्रवाई चल रही है।देश की दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक द्वारा तैयार की गई 'हिट-लिस्ट' में वे सभी डिफॉल्टर्स शामिल हैं, जिन पर पीएनबी का 25 लाख रुपये और उससे अधिक बकाया है। ये कर्ज महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल स्थित बैंक की शाखाओं से दिए गए थे।रहस्यमय रूप से, कर्ज लेने वाली कुछ कंपनियों को विदेशों में पंजीकृत दिखाया जाता है, जबकि अन्य जो भारत में पंजीकृत हैं, उन्होंने अपनी विदेशी शाखाओं से पीएनबी से कर्ज लिया है।दिलचस्प बात यह है कि कर्ज नहीं चुकानेवालों की सूची भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव डी. मोदी और मेहुल सी. चोकसी के अलावा भी और कई लोग हैं। मोदी और चोकसी की जोड़ी ने पीएनबी को साल 2018 की शुरुआत में 14,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। इसके अलावा सूची में शामिल एक और हाई-प्रोफाइल फरार विजय माल्या है, जिसके किंगफिशर एयरलाइंस के खाते में 597.4 करोड़ रुपये का बकाया है।अन्य डिफॉल्टरों में कुडोस केमी लि., चंडीगढ़ (1,301.8 करोड़ रुपये), विनसम डायमंड्स एंड ज्वैलरी लि., सूरत (899.7 करोड़ रुपये), जस इन्फ्रास्ट्रक्च र एंड पॉवर लि., कोलकाता (410.9 करोड़ रुपये), जूम डेवलपर्स प्राइवेट लि., मुंबई/इंदौर (410.1 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

किंगफिशर एयरलाइंस, विनसम डायमंड्स एंड ज्वैलरी लि., कुडोस केमी लि. और जूम डेवलपर्स प्राइवेट लि. जैसे कुछ डिफॉल्टर्स की फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही है।आईएएनएस द्वारा संपर्क किए जाने पर, पीएनबी के अधिकारियों ने डिफॉल्टरों की सूची पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।हाल ही में, पीएनबी ने तारापुर टेक्सटाइल पार्क लि., पालघर (महाराष्ट्र) से लगभग 1.3 करोड़ डॉलर की वसूली की कार्यवाही शुरू की है, जिसने पीएनबी की लंदन शाखा से कर्ज प्राप्त किया था।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अब पीएनबी इस मामले को सीबीआई और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को सौंपने की योजना बना रहा है और टीटीपीएल के अध्यक्ष अरुणकुमार मुछला और निदेशिका रितिका मुछला और त्रिखल मुछला द्वारा प्रदान की गई गारंटियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसे लेकर बैंकिंग हलकों में चर्चा है -कैसे भारत में पंजीकृत कंपनियों ने पीएनबी की विदेशी शाखाओं से बड़े पैमाने पर कर्ज लिया, और इसी तरह, कैसे विदेशों में पंजीकृत कंपनियों को कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के बिना, बैंक की भारतीय शाखाओं से कर्ज प्रदान किया गया।ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने आईएएनएस को बताया, "यह बहुत गंभीर मामला है कि एक बैंक के पास सार्वजनिक धन के बकाएदारों की इतनी बड़ी संख्या है।"उन्होंने कहा, "इसके अलावा, यह एक बैंक तक ही सीमित नहीं है और सभी बैंकों में इस तरह से कर्ज फंसे हुए हैं। बड़ी संख्या में डिफॉल्टर्स कॉरपोरेट या बड़ी कंपनियां हैं और उन सभी का फोरेंसिक ऑडिट किया जाना चाहिए। बैंक उन बड़े-बड़े डिफॉल्टर्स के खिलाफ आपराधिक मामले क्यों दर्ज नहीं करता, जबकि केवल सिविल मामला दर्ज होता है, जो सालों तक खिंचता रहता है।"

 

Tags: Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD