Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला

Listen to this article

5 Dariya News

अमरावती , 08 Jun 2019

Last updated on: Jun 08, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना प्रभार संभाल लिया।वह सुबह 8.39 बजे सचिवालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ अधिकारियों और उनकी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।हिंदू पुजारियों के एक समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगन रेड्डी ने अपने कार्यालय में प्रवेश किया। जगन 30 मई को शपथ लेने के बाद से अपने आवास से कार्य कर रहे थे।मुख्य सचिव एल वी. सुब्रह्मण्यम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अजेय कल्लम, पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग, मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों और विभिन्न विभागों के सचिवों ने जगन का स्वागत किया।अपनी कुर्सी पर काबिज होने के बाद, जगन ने आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाकर 10,000 रुपये करने, अनंतपुर एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण और पत्रकारों के लिए बीमा के नवीनीकरण से संबंधित तीन फाइलों पर हस्ताक्षर किए।वाईएसआरसीपी ने पिछले महीने 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा की 151 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ राज्य की सत्ता हासिल की थी।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD