Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर की पार्कों में लगाए जा रहे हैं आउटडोर जिम : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने श्री राम लीला ग्राउंड पार्क में आउटडोर जिम की करवाई शुरु आत

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jun 2019

Last updated on: Jun 08, 2019, 00:00 IST

होशियारपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहर वासियों को तंदुरुस्त माहौल देने के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर अब होशियारपुर के पार्कों में आउटडोर जिम लगाने का कार्य शुरु  कर दिया गया है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज श्री राम लीला ग्राउंड पार्क में आउटडोर जिम की शुरु आत के मौके पर रखे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया भी विशेष तौर पर मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने जिम का उद्घाटन चार्ज राकेश कुमार काका से करवाया।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आउटडोर जिम के लिए 20 लाख रु पये की लागत से शहर के 6 पार्कों के लिए जिम लगाए जाएंगे, जो कि पहुंच चुके हैं और बहुत जल्द ही शहर की प्रमुख पार्कों में लगा दिए जाएंगे। यह जिम लग जाने के बाद अन्य पार्कों में भी जिम लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह जिम शहर की जरु रत है। उन्होंने कहा कि शहर में जहां लोगों की सुविधा के लिए 14 स्थानों पर आधुनिक शैल्टर लगाए जा रहे है जो कि कुछ स्थानों पर लगा दिए गए हैं वहीं जल्द ही सुरक्षा की दृष्टि से सारे शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा और आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। 

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से शहर  सार्वजनिक स्थान, स्कूल, कालेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक आदि कवर किए जाएंगे।  श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि  होशियारपुर की खूबसूरती, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर वे खास ध्यान दे रहे हैं और आने वाले दिनों में लोग देखेंगे कि शहर की नुहार किस तरह बदल रही है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि आउटडोर जिम से शहर वासियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहला जिम श्री राम लीला ग्राउंड पार्क में लगा दिया गया है और बाकी पार्कों में भी इसे बहुत जल्द लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बहुत गंभीर है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में तंदुरु स्त पंजाब अभियान बहुत प्रमुखता से चलाया जा रहा है।इस मौके पर मेयर व श्री राम लीला कमेटी के प्रधान श्री शिव सूद, जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नंदा, एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद श्री सुरिंदर पाल सिद्धू, श्री प्रदीप कुमार बिट्टू, श्री सुदर्शन धीर, श्री कुलविंदर सिंह हुंदल, श्री ब्रहमशंकर जिंपा, श्रीमती गुरप्रीत कौर, श्री मनमोह सिंह कपूर, एस.ई. लोक निर्माण विभाग श्री टी.आर. कतनौरिया, एक्सियन श्री राजिंदर गोत्तरा के अलावा अन्य अधिकारी व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

                                       

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD