Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कश्मीर : ईद की नमाज बाद आईएस के झंडे के साथ सड़कों पर उतरे लोग

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 05 Jun 2019

Last updated on: Jun 05, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के नौहट्टा क्षेत्र में बुधवार को सैकड़ों लोग चेहरे ढके हाथों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) और पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे लिए सड़कों पर उतर गए और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए।ईद की नमाज बाद इन प्रदर्शनकारियों में से कइयों के हाथ में आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का झंडा था और ये लोग 'मूसा, मूसा जाकिर मूसा', 'हम क्या चाहते आजादी, आजादी', 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारा लगाने लगे। कई लोगों के हाथों में आतंकवादियों की तस्वीरें भी थीं।ये लोग सड़कों पर मार्च करने लगे और दर्जनों युवा इनके जुलूस में शामिल हो गए। जामिया मस्जिद के आधा किलोमीटर तक मार्च करने के बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने की कोशिश की।जवाब में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और सुरक्षाबलों ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन दागे और आंसू गैस के गोले छोड़े।ईद की नमाज के बाद कश्मीर घाटी के श्रीनगर, सोपोर, अनंतनाग, कुपवाड़ा शहरों में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई।श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज के बाद अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, "हमारे लोगों ने बड़े बलिदान दिए हैं और जबतक भारत और पाकिस्तान सार्थक वार्ता नहीं करते, यह समस्या जारी रहेगी।"

 

Tags: Protest jk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD