विज्ञापन शाखा के सुपरिटेंडंट स. अमरजीत सिंह 34 वर्षों की बेदाग़ सेवा निभाने के बाद आज सेवामुक्त हो गए। आज सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनको गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में विज्ञापन शाखा के डिप्टी डायरैक्टर स. रणदीप सिंह आहलूवालीया ने स. अमरजीत सिंह के साथ अपनी लम्बे समय के संबंधों की यादें ताज़ा की और उनको एक मेहनती स्वभाव, पेशेवर रूख और सदा खुश होकर काम करने वाला व्यक्ति बताया। इसी तरह लोक संपर्क अधिकारियों स. गुरमीत सिंह खैहरा, स. प्रीतकंवल सिंह और सहायक लोक संपर्क अधिकारी स. कुलतार सिंह ने स. अमरजीत सिंह द्वारा निभाई गई शानदार सेवा के लिए उनको बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर यादों के झरोखे में से झांकते हुए स. अमरजीत सिंह ने अपने समूह साथियों का हर प्रकार के सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि वह विभाग के साथ अपना संबंध बनाए रखेंगे। इस अवसर पर स. अमरजीत सिंह और उनके परिवार को विभाग द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर करवाए एक संक्षिप्त परन्तु प्रभावशाली समारोह ने सबका दिल जीत लिया। प्रोग्राम का संचालन श्री राजेश धीमान ने बाखूबी किया।