Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवान से मनाया था, विजेता को 250 से अधिक सीटें न मिलें : वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2019

Last updated on: May 26, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि लोकसभा चुनाव में विजेता को 250 से ज्यादा सीटें न मिले, ताकि वह केंद्र में बनने वाली सरकार को समर्थन देकर राज्य के लिए विशेष दर्जा हासिल कर सकें। लेकिन दुर्भाग्यवश भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिल गईं।30 मई को बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने की तैयारी कर रहे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अलग-अलग बैठकों के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।जगन ने मोदी से आग्रह किया कि वह राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा (एससीएस) प्रदान करें, जैसा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय संसद में इसकी घोषणा की गई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के पास मांग करने या केंद्र में नई सरकार पर नियंत्रण करने की कोई स्थिति नहीं है।जगन ने कहा, "यदि उनके पास 250 सीटें होतीं, तो मैं शपथग्रहण से पहले ही उनसे एससीएस पर आदेश लिखवा लेता। लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पास भारी बहुमत है। वे हमारा समर्थन भी नहीं चाहते।"मोदी के साथ एक घंटे लंबी बैठक के दौरान उन्होंने उनसे आग्रह किया कि भारी बहुमत होने के बावजूद वह थोड़ी उदारता दिखाएं।

वाईएसआर प्रमुख ने कहा, "उन्होंने सारी बातें सुनी। वह राज्य और राज्य की जनता की मदद को लेकर सकारात्मक थे। यह एक अच्छा संकेत है। मुझे आशा है कि चीजें सकारात्मक होंगी।"वाईएसआरसीपी ने राज्य विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज की ही है, उसने राज्य में 22 लोकसभा सीटें भी जीती है।अमित शाह से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मुलाकात दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति से यह अनुरोध करने के लिए थी कि वह सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति को राज्य की मदद के लिए राजी करें।जगन ने कहा कि उन्होंने दोनों मोदी और शाह को विजयवाड़ा में अपने शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है, लेकिन उन्होंने समारोह में शामिल होने को लेकर पुष्टि नहीं की है।जगन ने कहा कि उन्होंने मोदी को बताया है कि चूंकि राज्य की वित्तीय हालत खराब है, इसलिए इसे एससीएस और केंद्र से मदद की जरूरत है।उन्होंने कहा, "राज्य के बंटवारे के समय सार्वजनिक कर्ज 90,000 करोड़ रुपये था, जो चंद्रबाबू नायडू के पांच साल के शासन के दौरान बढ़कर 2.57 लाख करोड़ हो गया।"जगन ने कहा कि राज्य ओवर ड्राफ्ट पर चल रहा है, क्योंकि हर साल सिर्फ कर्ज चुकाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह 30 मई को शपथ ग्रहण करेंगे और एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD