Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चंद्रबाबू नायडू को भगवान ने दंड दिया : वाईएस जगन मोहन रेड्डी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 25 May 2019

Last updated on: May 25, 2019, 00:00 IST

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि भगवान ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू को उनके गलत कामों के लिए दंड दिया है। जगन अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए जगन ने कहा कि आंध्र प्रदेश के परिणाम ने दिखाया कि जो लोग अन्याय और अनीति का सहारा लेते हैं, ईश्वर उन्हें दंड जरूर देते हैं। जगन ने कहा कि 2014 के चुनाव बाद नायडू ने वाईएसआरसीपी के 14 विधायक खरीदे थे।उन्होंने कहा, "अब तेदेपा को सिर्फ 23 सीटें मिलीं हैं और परिणाम भी 23 मई को घोषित हुए। ईश्वर ने 23 के साथ एक खूबसूरत पटकथा लिखी है।"जगन आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं।जगन ने यह भी कहा कि नायडू ने वाईएसआरसीपी के तीन सांसदों को अवैध रूप से तोड़ा और अब उनकी पार्टी के पास सिर्फ तीन लोकसभा सीटें हैं।वाईएसआर ने 175 सीटों वाली विधानसभा में 151 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया। तेदेपा को सिर्फ 23 सीटें मिलीं।वाईएसआरसीपी ने 25 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीतीं, वहीं तेदेपा को सिर्फ तीन सीटें मिलीं।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD