Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मप्र में 'पिता-पुत्र' ने खोला कांग्रेस की जीत का खाता

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 23 May 2019

Last updated on: May 23, 2019, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 29 संसदीय क्षेत्रों में से 28 में वह हार की राह पर है। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से नकुलनाथ और विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में नकुलनाथ के पिता कमलनाथ ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का कम से कम जीत का खाता खोल दिया है।राज्य में कांग्रेस के दिग्गजों को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक भोपाल में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह गुना संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने ही समर्थक रहे डॉ. के. पी. यादव से पिछड़ना पड़ा है। इसके अलावा राज्य की प्रमुख सीट खंडवा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरुण यादव, रतलाम में कांतिलाल भूरिया, जबलपुर में विवेक तन्खा को पिछड़ना पड़ा है। वर्ष 1977 के चुनाव के बाद राज्य में चार दशक बाद यह स्थिति बनी है, जब कांग्रेस को एक पर आकर सिमटना पड़ा है।

कांग्रेस का जहां पूरे प्रदेश में सफाया हुआ है, वहीं छिंदवाड़ा एक मात्र संसदीय क्षेत्र है, जहां कांग्रेस को जीत मिली है। यहां नकुलनाथ 37,536 वोटों के अंतर से जीत रहे हैं, वहीं विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ को 25,734 वोटों की बढ़त मिली है।वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर के अनुसार, देश का मूड जानने में कांग्रेस और उसके नेता पूरी तरह असफल रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ववर्ती सरकार की खामियां खोजने में लग गई और उसने लोकसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया।कांग्रेस के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "नकुलनाथ और कमलनाथ ने कांग्रेस की राज्य में लाज बचा ली है और कांग्रेसियों का गम कुछ कम कर दिया है।"लगभग पांच माह पूर्व राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को डेढ़ दशक बाद सत्ता में वापसी मिली थी। वर्तमान की कमलनाथ सरकार सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही हैं। राज्य के 230 विधायकों में से कांग्रेस के 114 और भाजपा के 109 विधायक चुने गए।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD