Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मप्र में फिर शुरू होगी किसान कर्ज माफी की प्रक्रिया : कमलनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 22 May 2019

Last updated on: May 22, 2019, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किसान कर्ज माफी को लेकर राज्य सरकार पर लगाए गए वादा खिलाफी के आरोपों का जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर दिया है।कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ हो चुका था और चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही किसान कर्ज माफी का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखकर कहा, "17 दिसंबर 2018 को पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहला आदेश किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का जारी किया गया। उसके बाद किसानों के खाते में कर्ज माफी की राशि को पहुंचाना शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही 22 फरवरी से किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र भी बांटे जाने लगे।"चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ सरकार पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए कमलनाथ ने अपने पत्र में लिखा है, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले 10 मार्च तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। 4.83 लाख किसानों के खातों में कर्ज माफी की राशि चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद डाली गई।कमलनाथ ने अपने पत्र में आगे लिखा, "चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्ज माफी की प्रक्रिया फिर शुरू होगी, किसान कर्ज माफी चुनावी वादा या चुनावी घोषणा नहीं थी, यह हमारा वचन था, जिसे हम हर हाल में पूरा करेंगे।"ज्ञात हो कि, चुनाव के दौरान शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर्ज माफी को छलावा करार दिए जाने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सभा में चौहान के भाई और परिजनों के कर्ज माफी आवेदन दिखाकर हमला बोला था। साथ ही 21 लाख किसानों का ब्यौरा भी चौहान के घर भेजा था।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव खत्म होने के बाद शिवराज सिंह चौहान से उम्मीद जताई है कि वे किसानों का कर्ज माफ किए जाने की सच्चाई को अब स्वीकार करेंगें, जो चुनाव के दौरान अस्वीकार करते रहे। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्ज माफी की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इसके लिए कमलनाथ ने चौहान से सहयोग और शुभकामनाएं भी मांगी हैं।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD