Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राहुल ने अलवर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की, न्याय दिलाने का वादा किया

Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 16 May 2019

Last updated on: May 16, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अलवर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की और उन्हें तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।थानागाजी में पीड़िता से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भावुक मुद्दा है ना कि राजनीतिक मुद्दा।गांधी ने कहा, "पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं यहां पीड़िता के परिवार से मिलने आया हूं ना कि कोई राजनीति करने। मैंने यहां जो भी कहा है उसे अमल में लाऊंगा।"उन्होंने कहा, "हम ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकते। मुझे जैसे ही यह मामला पता चला, मैंने गहलोत (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) से बात की। हम ना सिर्फ राजस्थान की जनता बल्कि पूरे देश को एक सख्त संदेश देना चाहते हैं जिससे ऐसे कृत्य दोबारा ना हों।"इस दौरान गांधी के साथ गहलोत, उपमुख्यमंत्रीसचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस के अलवर से लोकसभा उम्मीदवार जितेंद्र भंवर सिंह थे।गांधी अलवर में बुधवार को आने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं आ सके।गांधी के आने से पहले पीड़िता के परिवार ने कहा कि वे दंपत्ति को रोजगार देने की मांग करेंगे जिससे पीड़िता और उनके पति ऐसी जगह जाकर रह सकें जहां उन्हें कोई ना जानता हो।

 

Tags: Rahul Gandhi , Ashok Gehlot , Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD