Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नीतीश सरीखे नेता केंद्र में गैर भाजपा सरकार बनवा सकते हैं : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां बुधवार को कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य केंद्र में राजग को सरकार बनाने से रोकना है और गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाना है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा या राजग की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार सरीखे नेता केंद्र में गैर भाजपा सरकार बनवा सकते हैं।पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "भाजपा को कम सीटें मिली तो राजग में शामिल कई दल भी दिल्ली में गैर भाजपा सरकार बनवा सकते हैं। राजग में कई ऐसे दल हैं, जिनकी विचारधारा भाजपा से नहीं मिलती है। सत्ता पाने या किसी मजबूरी के कारण वे उनके साथ हैं। शायद इसमें नीतीश भी हो सकते हैं।"उन्होंने कहा, "देश में अब आखिरी चरण का मतदान शेष है। देशभर में चुनाव प्रचार के अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में 'गैर राजग-गैर भाजपा' सरकार बनेगी।"उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "आज पूरे देश में लोग निराश है। नरेंद्र मोदी ने युवाओं को पांच साल में 10 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय नोटबंदी और जीएसटी को गलत तरीके से लागू किए जाने के कारण 4़ 73 करोड़ नौकरियां छिन गईं।"उन्होंने कहा, "पांच साल के दौरान देश की प्रगति तो नहीं हुई, लेकिन इस दौरान आपसी वैमनस्य बढ़ गया। पूरे पांच साल केंद्र सरकार की नीति नफरत फैलाने और बांटने की रही। आज पूरे देश में परिवर्तन की लहर है।"उन्होंने दावा किया कि भाजपा 125 सीटों तक सिमटने जा रही है। 

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD