Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

हथियार छोड़ने पर ही नक्सलियों से बातचीत संभव : भूपेश बघेल

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 10 May 2019

Last updated on: May 10, 2019, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, नक्सली पहले भारतीय संविधान को मानें और हथियार छोड़ें उसके बाद ही उनसे बात हो सकती है।भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने आए बघेल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में भरोसा पैदा करना चाहती है, उन्हें रोजगार देने के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान करने पर जोर दे रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए आने वाली राशि में बंदरबांट को रोका गया है।"उन्होंने कहा, "जहां तक नक्सलियों से बातचीत की बात है, वर्तमान हालातों के मद्देनजर उनसे बातचीत करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, पहले नक्सली भारतीय संविधान पर भरोसा करें, हथियार छोड़ें उसके बाद ही उनसे बातचीत संभव है।"उन्होंने आगे कहा, "नक्सली पहले विचारधारा की बात करते थे, मगर अब वे लोगों को धमकाने और वसूली करने में लगे हैं। इसलिए सरकार वहां के निवासियों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करने की कोशिश में लगी है। पहले आदिवासी विकास के लिए मिलने वाली धन राशि को लिफ्ट लगाने, हवाई पट्टी बनाने पर खर्च कर दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। पहले आदिवासियों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा, उसके बाद आदिवासी, गैर आदिवासी, सामाजिक कार्यकर्ता से बातचीत करेंगे।"भाजपा और खासकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा बघेल सरकार पर बदलापुर की कार्रवाई का आरोप लगाए जाने के प्रश्न पर बघेल ने कहा, "झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं पर हमला हुआ था, जिसमें विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल सहित कई नेताओं को मौत के घाट उतार दिया गया था। यह षड्यंत्र के तहत किया गया नक्सली हमला था, इस पर राज्य सरकार जांच कराना चाहती है, वर्तमान में यह जांच एनआईए कर रही है। केंद्र सरकार इस जांच को राज्य सरकार को नहीं सौंप रही है। वहीं, नान घोटाले में उन लोगों पर तो कार्रवाई हो गई, जिनसे पैसा आया था, मगर जिनके नाम सामने आए हैं, मसलन मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री की पत्नी आदि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।" छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, "छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलेगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला केंद्र और प्रदेश की तत्कालीन रमन सरकार से था। तब कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिली थी, आज स्थिति अलग है। राज्य में कांग्रेस सरकार है और लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है।"छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की उपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर बघेल ने तंज कसते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ के जोगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी के बीच बहुत समानता है, दोनों ही लच्छेदार भाषण देते हैं, जो भी उन्हें पहली बार सुनता है, वह प्रभावित हो जाता है। दोनों के पास अमित (अमित शाह व अमित जोगी) है और दोनों ही हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। दोनों में समानता है, इसलिए छत्तीसगढ़ में जो जोगी की हालत हुई वही हालत देश में मोदी की होगी।"

 

Tags: Bhupesh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD