Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस को बहुमत की संभावना नहीं, भाजपा को 160 से कम सीटें मिलेंगी : कपिल सिब्बल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2019

Last updated on: May 05, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने दम पर बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है। लेकिन उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) एकजुट है और गठबंधन अगली सरकार बनाने की स्थिति में हो सकता है।उन्होंने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े को लेकर निश्चिंत होती तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती, क्योंकि वह पार्टी में 'निर्विवाद नेता' हैं।हालांकि, यह पूछे जाने पर कि अगर संप्रग को बहुमत मिलता है तो कौन प्रधानमंत्री होगा? वह टाल-मटोल करते रहे। उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन द्वारा परिणाम आने के बाद घोषणा की जाएगी।जाने-माने वकील व पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल से पूछा गया कि कांग्रेस राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से हिचक क्यों रही है।उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को 272 (सीटें) मिलतीं तो कोई हिचकिचाहट नहीं होती।"जोर देने पर कि कांग्रेस अभी भी राहुल गांधी को अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ा सकती और कह सकती है कि अगर पार्टी को बहुमत मिलता है तो वह प्रधानमंत्री होंगे। इस पर उन्होंने कहा, "निसंदेह..अगर हमें बहुमत मिलता है तो इसमें कोई संदेह नहीं है..(लेकिन) इसे कहने का कोई सवाल नहीं है। हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा। हम जानते हैं कि हमें 272 (सीटें) नहीं हासिल होंगी, हम यह भी जानते हैं कि भाजपा को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।"जब उनसे कहा गया कि वह एक बड़ा बयान दे रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "क्यों नहीं, बिल्कुल, हमें (बहुमत) नहीं मिलेगा। कोई संभावना नहीं है।"सिब्बल से फिर से पूछा गया कि क्या वह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा, "हमें अपने दम पर 272 सीटें नहीं मिलेंगी। बहुमत मिलने की बात कहना मेरे लिए मूर्खता होगी। और भाजपा को 160 से कम सीटें मिलेंगी।"इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग को चुनाव में बढ़त हासिल होगी और यह सरकार बना सकता है। हालांकि, इसे 'महागठबंधन' से भी लड़ना है। 'महागठबंधन' उत्तर प्रदेश में कुछ विपक्षी पार्टियों का गठबंधन है।यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस की अगुवाई वाला संप्रग बहुमत हासिल करता है तो प्रधानमंत्री कौन हो सकता है? सिब्बल ने कहा कि यह गठबंधन द्वारा तय किया जाएगा..यह सब 23 मई (परिणामों की घोषणा) के बाद होगा।यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा हो सकता है? उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। गठबंधन तय करेगा..इस विषय पर गठबंधन के साझेदार फैसला करेंगे। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो वह कांग्रेस में निर्विवाद नेता हैं।"महागठबंधन की क्षमता के संदर्भ में सवाल करने पर सिब्बल ने कहा कि इसे कांग्रेस ने नहीं बनाया है।उन्होंने कहा, "हमारा गठबंधन एकजुट है। हमारी पार्टी के साथ गठबंधन है। हमारे सभी गठबंधन 2014 से पहले के हैं और बरकरार हैं, चाहे यह राकांपा हो या द्रमुक। हमने दो और को जोड़ा है। इसमें कर्नाटक में जेडीएस व पश्चिम बंगाल में माकपा है।"यह जिक्र करने पर कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने अलग होकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर लिया। सपा पहले कांग्रेस के साथ थी। इस पर सिब्बल ने कहा, "यह हमारी गलती नहीं है। हमारे गठबंधन साझेदार एकजुट हैं। हमने उनमें से किसी को नहीं छोड़ा है, बल्कि हमने अपने गठबंधन साझेदारों को जोड़ा है।"उन्होंने कहा, "लेकिन (बसपा प्रमुख) मायावती ने लगातार इसका विरोध किया। उन्होंने आपस में सीटें बांट लीं और कहा कि हमने दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। फिर ऐसे गठबंधन कैसे हो सकता है।"

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD